Home
Mobile

ये हैं Motorola के टॉप Budget Friendly Phones, जिन्हें आप खरीद सकते हैं

Motorola phones under 10000: आज के समय में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बिना जीवन का कल्पना भी नहीं किया जा सकता है।

ऐसे में बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो महंगा स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते हैं, और कम दाम में अच्छे फोन्स तलाशते हैं। अगर आपको भी 10 हजार तक की कीमत में धांसू फीचर्स वाला फोन चाहिए तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

ये हैं Motorola के टॉप Budget Friendly Phones, जिन्हें आप खरीद सकते है

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फोन्स के बारे में बताने जा रहें कम कीमत में तगड़े फीचर्स से लैस हैं। मोटरोला के यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शंस हो सकते हैं।

दरअसल फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को बंपर छूट के साथ फोन्स खरीदने का मौका दे रहा है। जो 10,000 से भी कम दाम में उपलब्ध हैं। आइए आपको आगे इनके मॉडल, कीमत और खासियत बताते हैं।

ये हैं Motorola के टॉप Budget Friendly Phones, जिन्हें आप खरीद सकते है

Motorola G24 - सबसे पहले बात कर रहे हैं, मोटो जी24 की, इसे ग्राहक मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकता है। इसमे 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक ऑफर करने में सक्षम है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 6000mAh की एक बड़ी बैटरी इसमें शामिल की है।

ये हैं Motorola के टॉप Budget Friendly Phones, जिन्हें आप खरीद सकते है

Moto G04- इसके अलावा आप मोटो जी04 को भी अपनी इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इसे 7,999 रुपये कीमत में बेचा जा रहा है। लेकिन अगर SBI, Axix, ICICI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से इसका पेमेंट करते हैं, तो आपको इस पर 1000 रुपये तक की छूट मिलती है।

Moto G04 में आपको 90HZ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा। साथ ही 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है।

Moto E13- मोटो के इस फोन को फ्लिपकार्ट से महज 7,499 रुपये में लिया जा सकेगा। इस फोन में आपको 6.5-इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल रही है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें UNISOC T606 ऑक्टा-कोर दिया गया है। यह फोन प्रीमियम ऐक्रेलिक ग्लास (PMMA) बॉडी, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो और 5000mAh तक की बैटरी से पैक्ड है।

Moto G32- इसके अलावा आप कम कीमत में मोटो जी32 को भी ऑप्शन में रख सकते हैं। इस समय फोन की कीमत 9,999 है जिसे फ्लिपकार्ट से एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदने पर 5% का कैशबैक भी मिल रहा है। इसमें 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल HD+ (2,400 × 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है।

Motorola G14- इसके अलावा आप मोटोरोला जी14 को भी ले सकते हैं, जिसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 8,499 रुपये है। मोटो G14 में 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले, Unisoc T616 SoC प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
buy these five budget friendly motorola smartphones under 10000 see list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X