खरीदें टॉप कैमरा वाले ये स्मार्टफोन, Oppo, Nothing और Samsung के साथ शामिल हैं ये फोन

जब हम स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि फोन का कैमरा बेस्ट होगा चाहिए। क्योंकि आज कल के लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज फोटो और वीडियो बनाने में देखा जाता हैं। साथ ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए। तो आज हम आपको कुछ बेस्ट पोर्ट्रेट कैमरा वाले स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप कम कीमत पर खरीद सकते हैं । चलिए जानते हैं।
पोर्ट्रेट कैमरा स्मार्टफोन पर एक्सीलेंट की तरह काम करता हैं और इससे आपको एडिटिंग ऐप्स का सहारा लेने की जरुरत नहीं होती। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS), बड़े सेंसर, ब्राइट लेंस और एक ऑप्टिकल जूम ऑप्शन शामिल किया गया हैं।
बेस्ट पोर्ट्रेट कैमरा वाले स्मार्टफोन
Oppo Reno 8 5G स्मार्टफोन
ओप्पो रेनो 8 5जी स्मार्टफोन Flipkart पर 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, यह अपने 50MP एलईडी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ फोटोग्राफी के लिए एकदम सही है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 4500mAh की बैटरी के साथ पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 चिपसेट के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ 80W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G स्मार्टफोन मौजूदा समय में 34,999 रुपये की कीमत के साथ आता है। गैलेक्सी S21 FE में 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 12MP वाइड लेंस और 8MP टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Exynos 2100 चिपसेट के साथ 6.4-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
Nothing Phone (1) स्मार्टफोन
नथिंग फोन (1) स्मार्टफोन में 50MP का एक डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। जो पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शनों में से एक है। कीमत की बात करें तो अगर आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो 25,999 रुपये में आपको यह मिल जाएगा। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
iQOO Neo 6 स्मार्टफोन
आईक्यूओओ नियो 6 स्मार्टफोन को ज्यादातर लोग गेमिंग फोन मानते हैं। यह स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर पर बेस्ड है और इसमें 64MP का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें आरको सामने की तरफ 16MP का लेंस मिल जाता है। कीमत की बात करें तो आप इसे अमेज़न से 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








