Home
Mobile

बजट में करें फास्ट चार्जिंग, 25,000 रुपये से कम में खरीदें ये बेस्ट phone

आजकल हम सभी अपने स्मार्टफोन का दिन-भर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हमें अपने फोन में दमदार बैटरी की आवश्यकता होती है। क्योंकि अगर आपके फोन में दमदार बैटरी लाइफ नहीं होगी, तो ये कहीं भी स्विच ऑफ हो जाएग और आपको एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन अब आपको बैटरी के खत्म होने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। जी हां, आजकल मार्केट में ऐसे फोन आ चुके हैं, जो कि बहुत कम समय में तेजी से चार्ज होते हैं। अगर आपको भी फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन की तलाश है, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। ये ऑप्शन आपको अच्छी बैटरी लाइफ के साथ बहुत सारी सुविधाएं भी देंगे।

25,000 रुपये से कम में खरीदें फास्ट चार्जिंग वाले ये टॉप Phone

फास्ट चार्जिंग वाले Smartphone

Motorola Edge 50 Neo: पावर देने के लिए इसमें आपको 4310mAh की बैटरी दी है, जो कि 68 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 37 मिनट में 20 फीसदी से 100 फीसदी चार्ज हो जाता है। आप इस फोन को मात्र 23,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Realme P2 Pro 5G: पावर देने के लिए Realme P2 Pro 5G फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन 36 मिनट की चार्जिंग में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशन चार्ज हो सकता है। इस फोन को भी आप मात्र 21,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 50 Fusion: मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि TurboPower 68 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को 20 परसेंट से 100 परसेंट चार्ज होने में महज 54 मिनट का समय लगता है। इस फोन को आप 21,999 रुपये की किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं।

Realme 13+: रियलमी का 13प्लस फोन भी आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी लाइफ 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिसती है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 31 मिनट की चार्जिंग में 20 फीसदी से 100 फीसदी चार्ज हो सकता है। दाम के मामले में भी ये बढ़िया है। इसे आप महज 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

OnePlus Nord CE4: इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी लाइफ मिलती है, जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को 20% से लेकर 100% तक चार्ज होने में महज 35 मिनट का समय लगता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also looking for a smartphone with fast charging, then we have brought some great options for you. These options will give you a lot of features along with good battery life.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X