20,000 रुपये में खरीदें ये लेटेस्ट 5G Smartphones, अच्छी बैटरी लाइफ और कैमरा क्वालिटी के साथ मिलेगा बहुत कुछ
अगर आपका पुराना ठीक से काम नहीं कर रहा है और आप ऐसे फोन की तलाश कर रहे हैं, जो कि आपको कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स दे सकें। आप भी ऐसे ही किसी फोन की तलाश में हैं, जो आपके बजट में भी फिट हो और उसमें आपको सभी क्वालिटी भी मिल सकें।
यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे लेटेस्ट 5G Smartphones की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 20,000 रुपये से भी कम है। जी हां, ऐसे लेटेस्ट 5G फोन जो कि आपको कम कीमत में होने के बाद भी सारी सुविधाएं दे सकते हैं। चलिए 20,000 रुपये से भी कम कीमत वाले इन फोन्स की लिस्ट देख लेते हैं।

20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन
OnePlus Nord CE4 Lite 5G: इस फोन को OnePlus ने 6.67 इंच का Full HD+ (1080x2400p) AMOLED डिस्प्ले दिया है। फोन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और आस्पेक्ट रेश्यों 20:9 है। कंपनी ने अपने इस फोन में 2100nits की पीक ब्राइटनेस दी है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है।
यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Oxygen 14 पर रन करता है और इसमें 128GB/256GB UFC 2.2 स्टोरेज दिया गया है। इसमें 2 साल तक का एंड्रॉयड अपडेट भी शामिल है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि पूरे दिन चलती है और 80W SuperVOOC के फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन 50 मिनट में फुल चार्ज होने की क्षमता भी रखता है।

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनो कैमरा जोड़ा है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन को आप मात्र 20,000 रुपये की कीमत पर अपने घर लेकर आ सकते हैं।
Moto G85 5G: Moto G85 5G में डुअल सिम का फीचर दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें 6.67 इंच की फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल ) 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज सैंपलिंग रेट, 1600nits की पीक लोकल ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियों शामिल है।

इसमें 50MP का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। इसमें 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर 34 घंटे तक का प्लेटाइम मिलेगा।
कीमत की बात करें तो Moto G85 5G के बेस वेरिएंट 8Gb रैम + 128GB की कीमत 17,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है।
HMD Crest और Crest Max: HMD Crest और Crest Max में 6.7 इंच का FHD+ 90Hz OLED डिस्प्ले मिलता है। हैंडसेट Unisoc T760 5G प्रोसेसर के साथ आता है। Crest में 6GB RAM और Crest Pro में 8GB Ram दी गई है। ये दोनों ही फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आते हैं, जिसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं मिलेगा।

HMD Crest में कंपनी ने 50MP का मेन लेंस और 2MP का सेंकेंडरी लेंस जोड़ा है और इसके फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है। HMD Crest Max में 64MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। ये फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और इन फोन को आसानी से रिपेयर भी किया जा सकता है। इन दोनों फोन की कीमत की बात करें तो HMD Crest के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट को आप मात्र 14,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं HMD Crest Max के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप केवल 16,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M35 5G: कंपनी ने इसमें 6.6 इंच का सुपर एलोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 16 मिलियन कलर डेप्थ दी गई है। फोन के पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन दिया गया है।

इसके रियर सेटअप में 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का ऑक्जिलरी लेंस दिया गया है। स्मार्टफोन में सेल्फी क्लिक करने के लिए और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन के पंच होल में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Samsung की ओर से इस फोन में 4 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल रहा है।
फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है और इसमें One UI भी शामिल है। इस फोन को आप ऑफर के साथ मात्र 15,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








