सस्ते दामों पर खरीदें POCO का ये स्मार्टफोन, 7,000 रुपये की होगी बचत
POCO कंपनी भारत में एक से बढ़ कर एक फोन लॉन्च कर रही है। हाल ही में कपंनी ने POCO F6 को लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया है। POCO द्वारा भारत में अपने नए-नए फोन लॉन्च करने के पीछे की वजह देश में बढ़ती POCO फैंस की संख्या है। अब कंपनी आपको POCO का एक स्मार्टफोन सस्ते दामों पर खरीदने का मौका दे रही है।
अगर आप कम कीमत पर एक बेहतरीन फोन खरीदना चाहते हैं, तो POCO का X6 5G आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। क्योंकि कंपनी POCO X6 5G को बहुत ही कम कीमत पर खरीदने का मौका दे रही है। दरअसल, Amazon के मोबाइल सेगमेंट पेज पर कई फोन पर दमदार डील जा रही है।

यहीं पर लाइव हुए एक बैनर से पता चलता है कि POCO X6 5G को ग्राहक 24,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी आप इस फोन पर सीधे 7,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस कीमत के साथ बैंक ऑफर भी जुड़ा हुआ है।
POCO X6 5G स्पेसिफिकेशंस
POCO X6 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा कोर 2.4Ghz वाला स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट मिलता है। यह चिप 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है और साथ में इसमें एन्ड्रेनो 710 जीपीयू भी मौजूद है। POCO X6 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI पर रन करता है।
POCO X6 5G की कैमरा क्वालिटी
इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का माइक्रोसेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट दिया गया है।
POCO X6 5G की बैटरी लाइफ
पावर के लिए इसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 67 वॉट की टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल सिम 5G, 4GLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.e जैसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इस स्मार्टफोन को खास बनाते हैं। इस स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








