25 हजार की बजट में खरीदें प्रीमियम फीचर्स वाले ये 5 धांसू स्मार्टफोन्स, यहां देखें लिस्ट
Smartphone under Rs 25000: आज मार्केट में आपको हर रेंज के स्मार्टफोन इजली मिल जाएंगे। जो कई दमदार फीचर्स से लैस होते हैं। लेकिन अगर आपका बजट 25 हजार तक का है, तो हम आपको प्रीमियम फीचर्स से लैस 5 फोन्स के बारें में बताते जा रहे हैं। जिसे आप 25 हजार तक के बजट में ले सकते हैं, जो बाजार में उपलब्ध हैं। जिसमें Samsung, OnePlus, Oppo जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।
25 हजार के बजट में सबसे पहले आप OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन को देख सकते हैं। जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ 5,000mAh की बैटरी 67W सुपरवॉक चार्जर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा। यह फोन ऑनलाइन साइट अमेजन पर 21999 रुपये में उपलब्ध है। जिसे कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान कर इस पर 7.5% तक का तत्काल डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे बाद यह फोन 19,499 रुपये की कीमत में आपको मिल जाएगा। इसपर आपको एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है, जिससे इस पर कस्टमर 20,050 रुपये तक की बचत कर सकता है।

Oppo F23 5G जिसमें आपको 6.72 FHD+ 120Hz डिस्प्ले मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ने 64MP रियर ट्रिपल AI कैमरा और में 5000mAh की बैटरी 67W सुपरवूक चार्जर सपोर्ट के साथ दे रही है। इस फोन को अमेजन से 14% की छूट के साथ 24999 रुपये खरीदा जा सकता है। यदि इस फोन की खरीदारी आप HDFC बैंक कार्ड से करते हैं तो आपको 2500 रुपये तक के छूट का लाभ मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत 22499 रुपये हो जाएगी।
Samsung Galaxy A53 जिसमें 120Hz sAMOLED डिस्प्ले के साथ 50MP ट्रिपल नो-शेक कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलेगी। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। अमेजन से इस फोन को 19% के डिस्काउंट के साथ 20,999 रुपये में खरीदा जा सकात है। इसके अलावा इसपर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर इसपर 2,000 रुपये की छूट के साथ इसे मात्र 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर भी आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

Realme Narzo 60 Pro जो 120Hz सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें 100MP OIS कैमरा मिल रहा है। अमेजन पर यह फोन 23,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जिसे आप 11% की छूट के साथ 21,650 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर भी आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
Redmi K50i 5G जो फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंशन चिपसेट और 144Hz लिक्विड FFS डिस्प्ले के साथ आएगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। इस फोन को अमेजन पर 34% की छूट के साथ 20,999 रुपये लिस्ट किया गया है। इस फोन को आप कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट कर और एक्सचेंज ऑफर के तहत कम कीमत में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








