खरीदें टॉप गेमिंग स्मार्टफोन, वो भी कम कीमत में, जानें पूरी डिटेल
अगर आप एक अच्छे गेमिंग स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो बाजार में इतने सारे ऑप्शन मौजूद हैं कि आप करीदने के दौरान परेशान हो सकते हैं। इसे और आसान बनाने के लिए, हमने कुछ टॉप गेमिंग स्मार्टफोन लिस्ट किए हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में iQOO 11, Samsung Galaxy S23 Ultra और Xiaomi 13 Pro शामिल हैं।

iQOO 11 स्मार्टफोन
iQOO 11 सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के समान स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर बेस्ड है। इसमें 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। V2 चिप की बदौलत यूनिक इमेज खींचने के लिए 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। इसके अलावा, इसमें 120W फ्लैशचार्ज सपोर्ट है जो फोन को सिर्फ 25 मिनट में 10% चार्ज कर देता है।
Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर चलता है, जो उपलब्ध सबसे शक्तिशाली चिपसेट में से एक है, जिसे एंड्रॉइड 13-बेस्ड वनयूआई 5.1 ओएस और 2X AMOLED डिस्प्ले के साथ जोड़ा गया है। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में मेगापिक्सेल की संख्या अब 200MP तक बढ़ गई है। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के साथ, आपको 2X व्यापक OIS के साथ बेहतर वीडियो स्थिरीकरण मिलता है।
Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन
Xiaomi 13 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले है। यह LPDDR5X रैम के साथ जोड़े गए फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है। इसमें 50MP लेईका वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Xiaomi 13 Pro में 4820 mAh की बैटरी है जो 120W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iPhone 14 Pro Max
iPhone 14 Pro Max A17 बायोनिक SoC पर बेस्ड है जो Apple की अब तक की सबसे फास्ट मोबाइल चिप है। इसमें शानदार 6.7-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले पर एक नया "डायनामिक आइलैंड" नॉच है। iPhone 14 Pro Max में पीछे की तरफ नए 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है।


Click it and Unblock the Notifications








