Home
Mobile

इस दिवाली खरीदें 20000 से भी कम कीमत वाले टॉप Vivo स्मार्टफोन

आज के दोर में अपनो को स्मार्टफोन खरीद कर देना सबसे अच्छा उपहार हो सकता है। यह जरूरी नहीं है कि आप केवल प्रीमियम स्मार्टफोन ही दे। जी हां अब बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन भी इन दिनों बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं और वह भी किफायती दरों पर। अगर आप Vivo फोन खरीदना पसंद करते हैं तो आप 20000 से कम कीमत वाले इन वीवो स्मार्टफोन को देख सकते हैं। जिनके बारे में यहां बताया गया है।

इस दिवाली खरीदें 20000 से भी कम कीमत वाले टॉप Vivo स्मार्टफोन

Vivo Y27

Vivo Y27 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 50MP+2MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस मिड-रेंज डिवाइस में 6.64-इंच FHD+ डिस्प्ले है, और यह लंबी बैटरी परफॉर्मेंस के लिए 44W फ्लैश चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। आप इसे 18999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Vivo Y36

वीवो मॉडल 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 50MP+2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 6.64-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी पेश करता है। यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 21999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

Vivo Y17s

Vivo Y17s 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। 50MP+2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, और 8MP का फ्रंट कैमरा आपकी सेल्फी की जरूरतों को पूरा करता है। इसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले है, और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 16999 रुपए है।

Vivo Y16

Vivo Y16 एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। यह 13MP+2MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 6.51 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा , Vivo Y16 10W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 15999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Yes, now budget and mid-range smartphones also come with great features these days and that too at affordable rates. If you like to buy Vivo phone then you can check out these Vivo smartphones priced below Rs 20000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X