कहीं चोरी का तो नहीं है आपका खरीदा सेकेंड हैंड Phone; करें चेक वरना हो जाएगी मुश्किल
आज के समय में जब हर कोई प्रीमियम ब्रांड्स के स्मार्टफोन चाहता है, लेकिन बजट सीमित है, तब सेकंड-हैंड मोबाइल का बाजार भारत में तेजी से बिक रहे हैं। Flipkart, Amazon जैसी वेबसाइट्स से लेकर OLX और Quikr जैसे प्लेटफॉर्म तक, हर जगह इस्तेमाल किए गए मोबाइल्स मिल रहे हैं। ये फोन कम कीमत में मिलती है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सस्ता डिवाइस, कहीं आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आपका फोन चोरी का हुआ तो आपको इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये खतरा सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि आपकी बैंकिंग सिक्योरिटी और क्रेडिट स्कोर तक को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए इसके बारे में जानते है।

हाल ही हुआ एक मामला
दिल्ली के राजीव वर्मा ने OLX से 18,000 रुपये में एक सेकंड-हैंड iPhone खरीदा। दिखने में नया, और सेलर भी भरोसेमंद लगा। लेकिन दो महीने बाद, EMI के लिए उनका बैंक लोन रिजेक्ट हो गया। वजह पूछने पर पता चला कि उनके नंबर से एक ब्लैकलिस्टेड IMEI नंबर लिंक हो चुका है, जो चोरी के फोन में था।
राजीव को यह नहीं पता था कि इस चोरी के फोन से उनकी क्रेडिट प्रोफाइल और UID से जुड़ी जानकारी डार्क वेब पर लीक हो चुकी है। साथ ही उनपर फाइनेंशियल फ्रॉड का खतरा भी मंडरा रहा था।
क्या होगी समस्या
- आपके नाम से गैरकानूनी एक्टिविटी हो सकती है।
- बैंक और NBFC आपकी EMI, क्रेडिट कार्ड या लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट कर सकते हैं।
- ब्लैकलिस्टेड फोन के कारण पुलिस की जांच में फंस सकते हैं।
- चोरी का IMEI डेटा UPI ऐप्स और बैंकिंग ऐप्स को ब्लॉक कर सकता है।
कैसे करें बचाव?
सरकार ने KYM (Know Your Mobile) सर्विस शुरू की है जिससे आप किसी भी मोबाइल का IMEI वेरिफाई कर सकते हैं।
- फोन के डायलर में *#06# टाइप करें, IMEI नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपने SMS ऐप में जाएं।
- मैसेज बॉडी में KYM लिखें।
- अब इसे 14422 पर भेजें।
- कुछ ही सेकंड में आपको जवाब मिलेगा, फोन एक्टिव है या चोरी का है।
कहां से खरीदें सेकंड हैंड फोन?
- अमेजन रिन्यूड (Amazon Renewed)
- फ्लिपकार्ट रिफर्बिश्ड
- कैशिफाई (Cashify)
इन प्लेटफॉर्म्स पर फोन की सर्टिफाइड जांच होती है, और IMEI पहले ही वेरिफाई किया जाता है।
सिर्फ कीमत देखकर फोन न खरीदें। सेकंड हैंड डिवाइस आपको सस्ता तो मिल सकता है, लेकिन वो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, बैंक अकाउंट और डिजिटल पहचान तक को नुकसान पहुंचा सकता है। खरीदने से पहले KYM से IMEI जांचना आज की सबसे जरूरी डिजिटल सावधानी है।


Click it and Unblock the Notifications








