Home
Mobile

लॉन्च से पहले Honor X9b के कैमरा स्पेसिफिकेशन के हुए खुलासे, जाने होने वाले बदलाव

Honor X9b कुछ अन्य उत्पादों के साथ 15 फरवरी को भारत में लॉन्च होने होने जा रहा है। हालाँकि, इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले, अपकमिंग स्मार्टफोन का कैमरा Amazon से सामने आया है।

ध्यान देने वाली बात है कि Honor X9b के चिपसेट, बैटरी और अन्य समेत कई अन्य स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सामने आ चुके हैं। यहां Honor X9b के कैमरा डिटेल दिए गए हैं।

लॉन्च से पहले Honor X9b के कैमरा स्पेसिफिकेशन  के हुए  खुलासे

Honor X9b कैमरा डिटेल : अमेजन माइक्रोसाइट के जरिए से, यह पता चला है कि हॉनर X9b में 108MP का मेन कैमरा होगा। अन्य मार्केट में उपलब्ध X9b मॉडल के समान, भारतीय वर्जन में 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है।

बता दें कि एचटेक के सीईओ माधव शेठ के मुताबित, ऑनर एक्स9बी में एआई-पावर्ड मोशन-सेंसिंग कैमरा होगा। शेठ ने यह भी कहा कि ऑनर एक्स9बी का डिजाइन रोलेक्स वॉच से प्रेरित है, जिसमें डुअल-रिंग चमक है।

Honor X9b स्पेसिफिकेशन : कई आधिकारिक डिटेल और अटकलों के आधार पर, यहां Honor X9b के स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। फोन में 6.78-इंच FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा।

लॉन्च से पहले Honor X9b के कैमरा स्पेसिफिकेशन  के हुए  खुलासे

चिपसेट की बात करें तो यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 के साथ एड्रेनो 710 जीपीयू से लैस होगा। सेल्फी के लिए अपकमिंग ऑनर फोन में फ्रंट में 16MP का कैमरा होगा। कई आधिकारिक डिटेल और अटकलों के आधार पर, यहां Honor X9b के स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।

यह 8GB+256GB और 12GB+256GB वैरिएंट में उपलब्ध होगा, और रैम को रैम टर्बो वर्चुअल मेमोरी के साथ 20GB रैम तक बढ़ाया जा सकता है। हॉनर एक्स9बी एंड्रॉइड 13-बेस्ड मैजिकओएस 7.2 कस्टम स्किन पर काम करेगा।

लॉन्च से पहले Honor X9b के कैमरा स्पेसिफिकेशन  के हुए  खुलासे

Honor X9b में 35W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,800mAh की बैटरी होगी। फोन में 5जी, डुअल-सिम, वाईफाई 5, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, यूएसबी 2.0 और बहुत कुछ सपोर्ट करेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो ऑनर एक्स9बी के मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर, सनराइज ऑरेंज और एमराल्ड ग्रीन कलरऑप्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है।

हॉनर X9b को इस महीने चॉइस वॉच और चॉइस ईयरबड्स X5 के साथ लॉन्च करने की तैयारी है। कई रिपोर्टों से पता चलता है कि हॉनर X9b की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor X9b is going to be launched in India on February 15 along with some other products. However, ahead of its official launch, the camera of the upcoming smartphone has been revealed by Amazon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X