अगले महिने आई फोन और मोटोरोला में होगा मुकाबला

मोटोरोला ने भी बाजार के रूख को ध्यान में रखते हुए उन्नत स्मार्टफोन की नई रेंज लांच करने पर विचार बना रहा है। हाल ही में मोटोरोला ने ड्राएड बॉयोनिक के नाम से अपना स्मार्टफोन लांच किया था। मोटोरोला बॉयोनिक के ही उन्नत वर्जन को इस साल के अंत तक लांच कर सकता है। ड्राएड बॉयोनिक के नए वर्जन में 4.3 इंच की स्क्रीन दी गई है जो हाईडेफिनेशन वीडियो और पिक्चर क्वलिटी प्रोवाइड कराती है। नए हैंडसेट में फ्रंट और रियर दो कैमरे दिए गए होंगे। जहां फ्रंट कैमरे से यूजर वीडियो कालिंग कर सकेगा वहीं 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से वीडियो रिकार्डिंग और फोटो कैपचरिंग की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा फोन में एडाब फ्लैश प्लेयर के साथ 32 जीबी का शानदार मैमोरी स्पेस होगा जो बाजार में मौजूद कम कही स्मार्ट फोन में है। दूसरी ओर एप्पल के आई फोन 5 पर नजर डालें तो मोटोरोला ड्राएड के मुकाबले आई फोन 5 में आई 5 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो एप्पल का अपडेटेड आपरेटिंग सिस्टम है।
मोटोरोला की तरह आई फोन 5 में भी 8 मेगापिक्सल का हाई डेफिनेशन कैमरा इनबिल्ड है। डिजायन की बात करें तो एप्पल का आईफोन 5 अपने पहले वजर्न से थोड़ा पतला होगा जिसमें हाई डेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग के साथ लिड लाइट की सुविधा भी दी गई होगी। आई फोन 5 में 4जी का फीचर भी होगा जो मोटोरोला के ड्राएड में नहीं दिया गया है यह एप्पल आईफोन 5 के लिए एक प्लस प्वाइंट होगा।
अगर दोनों स्मार्टफोनों की तुलना की जाए तो बड़े ब्रांड होने के साथ इनके फीचर भी एक दूसरे के मुकाबले काफी शानदार है। भारतीय बजार में मोटोरोला और आई फोन कितने पसंद किए जाते है ये तो इनकी लांचिंग के बाद ही पता चल पाएगा। उम्मीद की जा रही है इनकी कीमत में ज्यादा अंतर नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications