Home
Mobile

क्या बजट फोन iPhone SE 4 आपके लिए iPhone 15 से बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है?

Apple अपने आगामी बजट फोन iPhone SE 4 पर काम कर रहा है। जिसे जल्द ही बाजारों में उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है। अपने इस नए आईफोन को कंपनी पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ पेश कर सकती है।

एप्पल के इस फोन में A18 बायोनिक चिपसेट और एप्पल इंटेलिजेंस को शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में यह फोन कुछ मामलों में Apple के iPhone 15 से बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

क्या बजट फोन iPhone SE 4 आपके लिए iPhone 15 से बेहतर ऑप्शन साबित होगा?

डिजाइन - दरअसल iPhone SE सीरीज में हमेशा कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर होता है। वहीं, iPhone 14 और iPhone 15 के बेस मॉडल बाजार में मौजूद औसत स्मार्टफोन के मुकाबले छोटे आकार के होते हैं, लेकिन iPhone SE का आकार इससे भी छोटा था। लेकिन आगामी iPhone SE 4 में कंपनी द्वारा 6.1-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिए जाने की अफवाह है।

अगर यह सही होता है, तो इसका मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद iPhone 15 के डिस्प्ले से होगा। इसके साथ ही iPhone SE 4 में फेस आईडी के लिए iPhone 14 जैसा नॉच डिजाइन मिल सकता है। वहीं कुछ रेंडर्स ने इसे डायनामिक आइलैंड के साथ दिखाया है।

क्या बजट फोन iPhone SE 4 आपके लिए iPhone 15 से बेहतर ऑप्शन साबित होगा?

प्रोसेसर- हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone SE 4 में A18 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। बता दें, यह चिपसेट एप्पल के लेटेस्ट सीरीज iPhone 16 में शामिल किया गया है। ऐसे में बजट iPhone होने के बाद भी iPhone SE 4 परफॉरमेंस के मामले में iPhone 15 से बेहतर हो सकता है।

अगर आईफोन एसई 4 में Apple A18 प्रोसेसर मिलता है, तो यह Apple इंटेलिजेंस, Apple के नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सपोर्ट के साथ उपलब्ध हो सकता है।

किफायती दाम- iPhone SE 4 की कीमत 50 हजार रुपये से कम तय की जा सकती है। जो iPhone 15 के बेस मॉडल से काफी सस्ता होगा। ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आईफोन खरीदना चाहते हैं।

फिलहाल कंपनी ने iPhone SE 4 की लॉन्चिंग डेट कंफर्म नहीं की है। हालांकि, लीक्स की मानें तो iPhone SE 4 अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Can the budget phone iPhone SE 4 prove to be a better option for you than the iPhone 15?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X