Home
Mobile

नोकिया रिलीज़ करेगा खुद का ऑपरेटिंग सिस्‍टम सिम्बिया

By Super

नोकिया रिलीज़ करेगा खुद का ऑपरेटिंग सिस्‍टम सिम्बिया
नोकिया दुबारा से चर्चा में है और वह भी इसलिए क्‍योंकि वह अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास लेकर आने का प्‍लान बना रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोकिया कोई नया फोन नहीं बल्कि नया आपरेटिंग सिस्‍टम ले कर आने वाला है। मैक्‍सिको में पिछले हफ्ते हुई डेवलपर डे के समय यह बात सामने आई की नोकिया अपने नए आपरेटिंग सिस्‍टम सिम्बियन पर काम कर रहा है।

यह खबर उनके लिए बडी खुशी की होगी जो सिम्बियन और नोकिया हैंडसेट के काफी बडे प्रशंसक हैं। अगर सिम्बियन के दोनों वर्जन के बारे में बात करें तो पहला वाला सिम्बियन क्‍लारा विशिष्ट प्रकार का आप्‍रेटिंग सिस्‍टम है जो खास तौर पर स्‍मार्टफोन के लिए है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि इसको रन कराने के लिए 1 गीगा हर्ज का प्रोसेसर भी लगा होगा। वैसे यह भी खबर मिली है कि इसको रिलीज़ करने से पहले हो सकता है कि इसमें कुछ जरुरी बदलाव भी किए जाएं। इसके अलावा संभावनाएं हैं कि इसमें एनएफसी टेक्‍नालिजी का भी प्रयोग होगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें लेटेस्‍ट वर्जन के ऑडियो आउटपुट में भी वृद्धि होगी।

सिम्बियन के दूसरे वर्जन का नाम डोना है, जो ड्यूल कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। फिलहाल अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह दोनों वर्जन कब तक रिलीज़ होगें। पर उम्‍मीद यह लगाई जा रही है कि सिम्बियन क्‍लारा को 2012 या फिर 2013 के शुरुआत में रिलीज़ किया जाएगा। जबकि डोना की काफी समय बाद 2014 में रिलीज होने की संभावना है।

सिम्बियन क्‍लारा और डोना के बारे में वैसे तो कोई खास जानकारी प्राप्‍त नहीं हो पाई है इसलिए इनके बारे में अधिक विवरण करना जरा मुश्किल है। पर आपके स्‍मार्टफोन के लिए सिम्बियन में काफी कुछ खास है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X