Celebrating AI Appreciation Day: OPPO Reno12 Series में 12 ग्राउंडब्रेकिंग AI फीचर

पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में सबसे आगे रखा गया है और प्रत्येक दिन AI बड़ा और बेहतर होता जा रहा है। 16 जुलाई को 'World AI Appreciation Day' के रूप में मनाया जा रहा है और इस साल की शुरुआत में OPPO की लेटेस्ट Reno12 सीरीज को देखने के लिए वर्तमान से बेहतर और कोई समय नहीं हो सकता है, जो कि AI क्षमताओं की अपनी वाइड रेंज की वजह से भारत के स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचा रही है।
OPPO Reno Series स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इनोवेशन के लिए एडवांस रही है। हालांकि, Reno Series लेटेस्ट एंट्री करने वाले OPPO Reno 12 सीरीज के साथ 'सीमलेस' खेल का नाम शामिल है। तो बिना किसी देरी के यहां देखें कि कैसे OPPO आपके स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए सीरीज के हर पहलू में AI को सहजता से इंटिग्रेट करता है।

शानदार ऑप्टिक्स और AI ब्रिलियंस से मिलते हैं
सबसे पहले ऑप्टिक्स से शुरू करते है, जहां Reno12 Pro में 3 वर्सेटाइल सेंसर दिए गए हैं, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 112 डिग्री FOV के साथ 8MP Sony IMX355 अल्ट्रावाइड शूटर और 50MP Samsung S5KJN5 टेलीफोटो यूनिट शामिल है। सेल्फी कैमरा AF के साथ 50MP Samsung S5KJN5 सेंसर का उपयोग करता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है।
दूसरी तरफ OPPO Reno 12 अपने Pro समकक्ष के रूप में प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरा का ऑप्शन चुनता है और टेलीफोटो लेंस की जगह सब्जेक्ट के करीब और व्यक्ति को प्राप्त करने के लिए 2MP OVO2B10 मैक्रो सेंसर प्राप्त करता है। डील को और बेहतर बनाने के लिए OPPO Reno 12 सीरीज में कुछ कैमरा AI फीचर भी दिए गए हैं।

1. AI Eraser 2.0, जेनरेटिव AI का यूज करके अनावश्यक बैकग्राउंड ऑब्जेक्ट और लोगों को हटाता है और स्पेस को भी ठीक करता है।
2. AI Clear Face 10 लोगों तक के चेहरे की डिटेल्स को तेजी से और निजी रूप से रिफाइंट करके ग्रुप सेल्फी को बेहतर बनाता है।
3. AI Best Face, AIGC का इस्तेमाल करके ग्रुप फोटो में बंद आखों के भावों का पता लगाता है और उन्हें भी सही करता है।
4. AI Studio वेरियस स्टाइल में डिजिटल अवतार या प्रोफाइल इमेजेस में परिवर्तित करने में सक्षम बनाता है, जो एक यूनिक डिजिटल परसोना प्रोवाइड करता है। HTML5 लिंक के माध्यम से इंटरैक्टिव शेयरिंग, क्रॉस-ब्रांड फोन इंटरएक्टिविटी को बढ़ाता है।
5. सेल्फी के लिए AI Portrait Retouching नेचुरल इफेक्ट के लिए फेस की विशेषताओं को ऑटिमेटिकली एडजस्ट करता है। ये रियल टाइम में 296 फेसियल फीचर्स को बढ़ाता है। नेचुरल टोन फीचर वेरियस शॉट्स में रियलिस्टक लाइट और स्किन टोन के लिए एक्सपोजर की समझदारी को भी एडजस्ट करता है।

लंबे समय तक विश्वसनियता के लिए पावर एफिशिएंट परफॉर्मेंस
OPPO Reno 12 Series में OPPO और MediaTek द्वारा फ्लूइड मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया कस्टम 4nm MediaTek Dimensity 7300-Energy SoC का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा MediaTek NPU 655 Reno12 सीरीज पर ज्यादातर AI मैजिक के लिए ये जिम्मेदार है। Reno 12 Series सॉफ्टवेयर के जरिए अन्य परफॉर्मेंस ट्विक्स भी लेकर आती है, जिसमें RAM-Vita टेक्नोलॉजी, OPPO का ट्रिनिटी इंजन और RAM एक्सपेंशन शामिल है।
सॉफ्टवेयर स्मार्टफोन एक्सपीरियंस का एक अभिन्न अंग है। यही वजह है कि Reno 12 Series में आपको Andorid 14 OS पर बेस्ड लेटेस्ट ColorOS 14.1 मिलता है, जो कि एक क्लियर इंटरफेस बनाए रखते हुए ढेर सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स के साथ सिक्योरिटी और प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी देता है। साथ ही OPPO बेहतरीन सपोर्ट भी देता है, यह आपको 3 साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के रेगुलर सिक्योरिटी पैच का वादा भी करता है।

Reno 12 Series की एक और खासियत इसमें मौजूद AI फीचर्स की भरमार है, जिसका उद्देश्य इसे हर रोज इस्तेमाल करने के लिए एक आदर्श AI साथी बनाना है। Google के Gemini द्वारा पावर्ड इस सीरीज में OPPO का AI टूलबॉक्स डेली की स्मार्टफोन एक्टिविटी को बढ़ाता है। यह स्क्रीन कंटेंट को पहचानकर लाइफ को आसान बनाने के लिए रिलेवेंट AI टूल्स पेश करता है।
6. सोशल मिडिया लवर्स के लिए AI Writer कई प्लेटफॉर्म जैसे Instagram, Facebook आदि और यहां तक कि आपके मेलिंग प्लेटफॉर्म पर अट्रैक्टिव पोस्ट बनाने में मदद करता है।
7. AI Speak एक एडवांस टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर है, जो कि आपके आर्टिकल को पढ़ सकता है।
8. AI Summary किसी भी ब्राउजर पर क्विक आर्टिकल समरी प्रोवाइड करता है।
9. Google के Gemini Ultra द्वारा पावर्ड AI Record Summary हिंदी और इंग्लिश जैसी लैंग्वेजेस को सपोर्ट करते हुए मीटिंग या नोट्स को ट्रांसक्राइब और समराइज करता है।

इंटेलिजेंट और रिलायबल कनेक्टिबिटी
कनेक्टिविटी एक और ऐसा एरिया है, जहां OPPO ने अधिक सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी AI स्किल का इस्तेमाल किया है।
10. AI LinkBoost इंटेलिजेंटिली से नेटवर्क कंडीशन को पहचानता है और मजबूत एवं विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कनेक्शन को रिलायबल तरीके से स्विच करता है। OPPO Reno12 सीरीज TUV Rheinland से हाई नेटवर्क परफॉरमेंस सर्टिफिकेशन पाने वाली पहली सीरीज है। OPPO ने कई देशों में कम्युनिकेशन फील्ड टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग करके इसे हासिल किया है।
11. BeaconLink टेक्नोलॉजी के बिना नेटवर्क सिग्नल के लंबी दूरी पर ब्लूटूथ के माध्यम से वॉयस कॉल को सक्षम बनाती है, जो दूरदराज इलाकों या भीड-भाड़ वाले इवेंट के एकदम सही है।
12. AI Clear Voice टेक्नोलॉजी क्लियर कम्युनिकेशन को सुनिश्चित करने के लिए बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करती है।

ब्यूटी और ब्रॉन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
AI से परे Reno12 सीरीज ब्यूटी और ब्रॉन के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड पावर और शॉक एब्जॉर्प्शन के लिए कस्टमाइज्ड कुशनिंग के साथ एक मजबूत बाहरी आवरड को जोड़ती है। इसमें प्रीमियम परफॉरमेंस 5 स्टार मल्टी-सीन प्रोटेक्शन के लिए SGS सर्टिफिकेशन मौजूद है, जिसमें स्पलैश टच फीचर के साथ धूल और पानी के रेसिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग शामिल है। अपनी मजबूती के बाद भी Reno12 Pro अपने सनसेट गोल्ट और स्पेस ब्राउन शेड्स के साथ शानदार बना हुआ है, जबकि Reno12 सनसेट पीच, मैट ब्राउन और एस्ट्रो सिल्वर में आता है। इसके अलावा Reno12 Pro में रिफाइंड टू-टोन फिनिश, 7.4mm पतली बॉडी और सिर्फ 180 ग्राम वजन है।
फ्रंट में Reno12 सीरीज में 120Hz तक के डायनामिक रिफ्रेश रेट और HDR10/HDR10+ सपोर्ट के साथ एक शानदार 6.7 इंच FHD+ क्वाड कर्व्ड इनफिनिट व्यू स्क्रीन दी गई है। Reno12 Pro पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और Reno12 पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ सुरक्षा को बढ़ाया गया है। वहीं बैटरी की लंबी उम्र इस सीरीज की खासियत है, जिसमें 80W SUPEVOOCTM फ्लैश चार्ज द्वारा सपोर्टेड 5,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 4 साल से अधिक समय तक चलने वाले शानदार परफॉर्मेंस का वादा करती है।

OPPO Reno12 Series: Our Conclusion
जब दुनिया AI के ईर्द-गिर्द घूम रही है, तो इस AI Appreciation Day पर स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर AI के स्थायी प्रभाव को स्वीकार करने और उसका जश्न मनाने का यही सही समय है। OPPO Reno12 Series में मौजूद 12 बेहतरीन AI फीचर्स ने इसे भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक गेम चेंजर बना दिया है। सीरीज में मौजूद AI फीचर्स अपने-अपने सेगमेंट को आगे बढ़ाते हैं। OPPO Reno12 Series में मौजूद ये 12 AI फीचर्स आपके स्मार्टफोन के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं, जिससे कॉम्प्लेक्स और टायरसम टास्क बहुत आसान हो जाते हैं।
इसके अलावा स्मार्टफोन में मौजूद इंटेलिजेंट AI इंटिग्रेशन यह सुनिश्चित करता है कि आप इसके हार्डवेयर का पूरा लाभ उठा सकें। यह कैमरा सिस्टम में सबसे ज्यादा क्लियर है, जहां AI फीचर्स इसके वर्सेटाइल कैमरा सेंसर को बेस्ट-इन-क्लास रिजल्ट देकर नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। सबसे बढ़कर सीरीज में इन सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर एलिमेंट्स को स्लीक और स्टाइलिश स्मार्टफोन में शामिल किया गया है, जो काफी टिकाऊ बाहरी हिस्से का दावा करते हैं। साथ ही यह OPPO Reno12 सीरीज को एक यूनिट टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस देता है।

OPPO Reno12 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में OPPO Reno12 Pro की शुरुआती कीमत 12GB/256GB कॉन्फिगरेशन के लिए 36,999 रुपये है। इसके अलावा OPPO का लेटेस्ट Reno स्मार्टफोन 12GB/512GB कॉन्फिगरेशन में भी आता है, जिसकी कीमत 40,999 रुपये है। दूसरी ओर, OPPO Reno12 की कीमत 8GB/256GB वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये है। वहीं OPPO Reno12 Pro भारत में 18 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और Reno12 की बिक्री 25 जुलाई से Flipkart, मेनलाइन रिटेल आउटलेट और OPPO ई-स्टोर के जरिए शुरू होगी। Reno सीरीज की बिक्री पर कई ऑफर चल रहे हैं, जिनका ग्राहक लाभ उठा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications








