सेलकॉन ने लॉन्च किया रहमानइश्क एंड्रायड स्मार्टफोन AR45
हैदराबाद बेस्ड मोबाइल कंपनी सेलकॉन ने AR45 नाम से नया एंड्रायड स्मार्टफोन लांच किया है। इसे खासतौर से म्यूजिक लवर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसके लिए सेलकॉन ने रहमानइश्क सीरीज की भी शुरुआत की है जिसके तहत ये पहला हैंडसेट बाजार में उतारा गया है। AR45 को 7,999 रुपए में पेश किया गया है। सेलकॉन मोबाइल अपने नए फोन को प्रमोट करने के लिए ए आर रहमान के साथ कोलकाता में एक शो भी करेगी। सेलकॉन के अनुसार नया AR45 हैंडसेट भारत का पहला ऐसा हैंडसेट है जिसमें 4डी होलोग्राफिक सपोर्ट दिया गया है।
पढ़ें: गूगल में कैसे सर्च करें तस्वीरें
अगर फोन के दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो AR45 में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है साथ में 1.2 गीगाहर्ट ड्युल कोर कार्टेक्स ए7 प्रोसेसर, ड्युल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रायड जैलीबीन 4.2 प्लेटफार्म दिया गया है। फोन का साइज 9.9 एमएम है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। डेटा सेव करने के लिए डिवाइस में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है
<center><center><iframe width="100%" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/XeklJX0eMgY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center>
जैसा की हम आपको पहले बता चुके हैं कि AR45 को खासतौर से म्यूजिक लवर्स के लिए लांच किया है इसके लिए इसमें ड्युल स्पीकर और के क्लास का एम्प्लीफायर लगा हुआ है। इतना ही नहीं यूजर को फोन में प्री लोडेड एआररहमान चार्टबस्टर गानें भी मिलेंगे। फोन में शेकिंग का फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर फोन को शेक करके गाने और डेटा ट्रांसफर कर सकता है। कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो AR45 में 3जी, वाईफाई 802.11, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस सपोर्ट दिया गया है।
सेलकॉन AR45 भारतीय बाजार में 7,999 रुपए में अक्टूबर से मिलने लगेगा, कंपनी का कहना है वो रहमानइश्क सीरीज के तहत जल्द कुछ और हैंडसेट जल्द मार्केट में उतारेगी।
Celkon RahmanIshq AR45 launch event
सेलकॉन रहमानइश्क सीरीज लांचिंग इवेंट गैलरी
Celkon RahmanIshq AR45 launch event
सेलकॉन रहमानइश्क सीरीज लांचिंग इवेंट गैलरी
Celkon RahmanIshq AR45 launch event
सेलकॉन रहमानइश्क सीरीज लांचिंग इवेंट गैलरी
Celkon RahmanIshq AR45 launch event
सेलकॉन रहमानइश्क सीरीज लांचिंग इवेंट गैलरी
Celkon RahmanIshq AR45 launch event
सेलकॉन रहमानइश्क सीरीज लांचिंग इवेंट गैलरी
Celkon RahmanIshq AR45 launch event
सेलकॉन रहमानइश्क सीरीज लांचिंग इवेंट गैलरी


Click it and Unblock the Notifications








