Home
Mobile

CENTRiC कंपनी करेगी MWC 2019 इवेंट में पांच स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खास बातें

MWC 2019 इवेंट की तैयारी जोरो-शोरो पर चल रही है। सभी स्मार्टफोन कंपनियां इस इवेंट में भाग ले रही है। MWC 2019 शुरू होने में सिर्फ चार दिन बचे हैं। बता दें, भारतीय स्मार्टफोन कंपनी CENTRiC भी बार्सिलोना (स्पेन) में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पहली बार भाग लेने जा रही है। खबर आ रही है कि कंपनी इवेंट के दौरान अपने पांच स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

CENTRiC कंपनी करेगी MWC 2019 इवेंट में पांच स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खास बातें

कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 25 फरवरी को अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। CENTRiC पॉप-अप सेल्फी कैमरा फीचर के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला देश का पहला स्मार्टफोन मेकर बन जाएगा। स्मार्टफोन को MWC में पेश करने के बाद भारत में आने वाले दो से तीन महीनों के अंदर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

पॉप-अप सेल्फी कैमरा शामिल

कंपनी ने लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन के बारें में किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि कुछ अफवाहों से पता चलती है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा को पेश करेगी। उसी के साथ फोन में बेजल लैस डिस्प्ले दी जाएगी। CENTRiC कंपनी अपने स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही इसमें वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल होगा। कंपनी अपने स्मार्टफोन्स को एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लॉन्च कर सकती है।

स्मार्टफोन को CENTRiC S1 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा MWC में चार अन्य स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें CENTRiC G5, CENTRiC G3, CENTRiC A2 और CENTRiC L4 भी शामिल होंगे। देखना यह है कि कंपनी इन सभी स्मार्टफोन को किन स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The preparations for the MWC 2019 event are going on in Zoro-Shoro. All smartphone companies are participating in this event. Only four days survive in MWC 2019. Please tell, Indian smartphone company CENTRiC is also going to be participating for the first time in the Mobile World Congress in Barcelona (Spain). Let's tell you about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X