Home
Mobile

CERT-In ने दी Android यूजर्स को बड़ी चेतावनी; क्यों आपका स्मार्टफोन बन सकता है हैकर्स का आसान शिकार?

भारत में स्मार्टफोन की दुनिया का सबसे बड़ा हिस्सा Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यही वजह है कि जैसे ही कोई सिक्योरिटी खामी सामने आती है, करोड़ों यूजर्स सीधे खतरे में आ जाते हैं। हाल ही में भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने Android 13, Android 14, Android 15 और यहां तक कि लेटेस्ट Android 16 पर चलने वाले डिवाइसों के लिए हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है।

यह चेतावनी साधारण नहीं है, क्योंकि इसमें बताया गया है कि कई ऐसे सिक्योरिटी फ्लॉज़ मिले हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन पर पूरा कंट्रोल पा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका पर्सनल डेटा बल्कि बैंकिंग डिटेल्स तक खतरे में आ सकती हैं।

CERT-In ने दी Android यूजर्स को बड़ी चेतावनी

कितना बड़ा है खतरा?

CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार, यह खामियां Android के कई अहम कंपोनेंट्स में मिली हैं। इसमें Framework और Runtime सिस्टम, Widevine DRM और Project Mainline, Kernel और Arm Components, Qualcomm और MediaTek चिप्स शामिल है। यहां तक कि Imagination Technologies के सॉफ्टवेयर भी इससे प्रभावित होते हैं।

इसका मतलब यह है कि यह खतरा सिर्फ किसी एक ब्रांड तक सीमित नहीं है। Samsung, Xiaomi, OnePlus, Realme, Vivo, Oppo, Motorola और Google Pixel जैसे लगभग सभी ब्रांड्स इसके दायरे में आते हैं।

हैकर्स ने इन खामियों का उठाया फायदा?

इन खतरों को High Risk रेट किया गया है। अगर आपका फोन अपडेटेड नहीं है तो हैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं।

  • आपके फोन में अनधिकृत एक्सेस पा सकते हैं।
  • पर्सनल या फाइनेंशियल डेटा चोरी कर सकते हैं।
  • हानिकारक प्रोग्राम या मालवेयर रन कर सकते हैं।
  • आपके डिवाइस को DoS (Denial of Service) अटैक से क्रैश करा सकते हैं।
  • या फिर फोन को इतना स्लो कर सकते हैं कि वह इस्तेमाल लायक ही न बचे।

क्यों जरूरी है यह चेतावनी?

भारत में हर दूसरे व्यक्ति के पास Android स्मार्टफोन है। ऐसे में, यह खतरा कुछ हज़ार डिवाइसों तक सीमित नहीं बल्कि सीधे करोड़ों लोगों को प्रभावित कर सकता है। खासतौर पर वे यूजर्स जो अपने फोन को लंबे समय तक अपडेट नहीं करते या फिर सस्ते डिवाइस इस्तेमाल करते हैं जिनमें सिक्योरिटी पैच समय पर नहीं मिलता।

यूजर्स क्या करें?

CERT-In ने यूजर्स को तुरंत कुछ कदम उठाने की सलाह दी है ताकि डिवाइस और डेटा सुरक्षित रहे।

  • फोन अपडेट करें
  • अपने फोन की Settings में जाएं और Software Update चेक करें।
  • अगर सिक्योरिटी पैच लेवल 2025-09-01 या 2025-09-05 दिखाता है, तो आपका फोन सुरक्षित है।
  • Google Play Protect ऑन रखें
  • इससे आपका फोन मालवेयर और हानिकारक ऐप्स से अलर्ट करता रहेगा।
  • अनजाने ऐप्स से बचें
  • थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स से APK डाउनलोड न करें।
  • सिर्फ Google Play Store से ही ऐप्स इंस्टॉल करें।
  • फोन की असामान्य गतिविधि पर नज़र रखें
  • अगर फोन अचानक ओवरहीट हो रहा है।
  • बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या बार-बार पॉप-अप दिख रहे हैं, तो तुरंत सिक्योरिटी चेक करें।
  • बैंकिंग और फाइनेंशियल ऐप्स पर सावधानी
  • नियमित पासवर्ड बदलें और UPI ऐप्स पर बायोमेट्रिक या PIN लॉक ज़रूर रखें।

नियमित अपडेट ही असली सुरक्षा

आज स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है, बैंकिंग, शॉपिंग, ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया सब उसी पर है। ऐसे में अगर फोन सिक्योरिटी खामियों से सुरक्षित नहीं है तो आपकी पूरी डिजिटल ज़िंदगी खतरे में पड़ सकती है।

CERT-In की यह चेतावनी हमें यही याद दिलाती है कि फोन सिर्फ स्मार्ट ही नहीं, सुरक्षित भी होना चाहिए। और इसका सबसे आसान तरीका है। समय-समय पर आने वाले सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करना, ताकि हैकर्स का कोई भी नया ट्रिक आपके फोन पर असर न डाल सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
CERT-In Issues High-Risk Alert for Android Users in India: Update Your Phone Now
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X