Home
Mobile

Google Chrome पर बड़ा खतरा! CERT-In ने जारी किया हाई अलर्ट, तुरंत अपडेट करें अपना ब्राउजर

अगर आप यह स्टोरी Google Chrome पर पढ़ रहे हैं और कई दिनों से उस छोटे से Update Chrome नोटिफिकेशन को Remind me later दबाकर टालते आ रहे हैं, तो अब सचमुच रुककर ध्यान देने का समय है। भारत की सरकारी साइबर एजेंसी CERT-In ने 8 दिसंबर 2025 को Google Chrome के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है।

यह चेतावनी किसी मामूली बग के बारे में नहीं, बल्कि ऐसे सिक्योरिटी फ्लॉज के बारे में है जो आपकी पूरी सिस्टम सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं। CERT-In ने इन खामियों को High Severity रेटिंग दी है, यानी यह खतरा बड़ा है और तुरंत एक्शन लेना जरूरी है। चाहे आप Windows इस्तेमाल करते हों, Mac पर काम कर रहे हों या Linux यह खतरा सभी पर समान रूप से लागू होता है।

Google Chrome पर बड़ा खतरा! CERT-In ने जारी किया हाई अलर्ट

क्या है असली खतरा?

रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर रिसर्चर्स ने Chrome के अंदर कई ऐसी कमजोरियां खोजी हैं जिनका फायदा उठाकर कोई रिमोट हमलावर सिर्फ एक malicious webpage खुलवाकर आपके सिस्टम को कंट्रोल कर सकता है। सुनने में यह किसी हैकिंग मूवी जैसा लगता है, लेकिन यह खतरा पूरी तरह वास्तविक है।

सबसे खतरनाक खामी Chrome के V8 JavaScript इंजन में पाई गई है, जिसे Type Confusion और Race Condition कहा जाता है। आसान भाषा में समझें तो यह वैसा ही है जैसे किसी कार का इंजन हाई-स्पीड में गलत गियर समझ ले।

ये फीचर्स भी हैं खतरे में

CERT-In की रिपोर्ट बताती है कि समस्या सिर्फ V8 से नहीं है। Chrome के कई रोजमर्रा के फीचर्स और सर्विसेज भी इन कमियों से प्रभावित हैं।

  • Google Updater
  • Downloads सेक्शन
  • Passwords मैनेजर
  • Split Screen फीचर
  • WebRTC

Use After Free जैसी मेमोरी खामियां Media Stream और Digital Credentials मॉड्यूल में यह सभी वे हिस्से हैं जिन्हें आप रोज इस्तेमाल करते हैं, इसलिए जोखिम और भी ज्यादा है।

अगर इन खामियों का शोषण हुआ तो क्या होगा?

यदि कोई हैकर इन कमजोरियों का फायदा उठा लेता है, तो वह आपके सिस्टम पर अपना प्रोग्राम चला सकता है, आपका डेटा चुरा सकता है, आपकी पहचान को स्पूफ कर सकता है, सिक्योरिटी वॉल्स को बायपास कर सकता है और सिस्टम को पूरी तरह क्रैश भी कर सकता है। यानी मामला सिर्फ ब्राउजर के खराब होने का नहीं है, पूरा डिवाइस खतरे में आ सकता है।

CERT-In ने इन खामियों के लिए 13 CVEs लिस्ट किए हैं, जिनमें CVE-2025-13630 से लेकर CVE-2025-13640 शामिल हैं।

तुरंत अपडेट करें

  • CERT-In ने स्पष्ट कहा है कि यूजर्स तभी सुरक्षित होंगे जब वे Chrome का नवीनतम अपडेट इंस्टॉल कर लें।
  • Windows / macOS सुरक्षित हैं केवल तब, जब वर्ज़न 143.0.7499.40/41 या उससे आगे हो।
  • Linux यूजर्स को कम से कम 143.0.7499.40 पर होना आवश्यक है।

खुद से चेक करें

  • Chrome खोलें
  • Settings में जाएं
  • "About Chrome" पर क्लिक करें
  • अपडेट को इंस्टॉल होने दें

यह छोटा सा कदम आपकी डिजिटल लाइफ को हैकरों से बचा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
CERT-In Issues HIGH Severity Alert for Google Chrome: Update Your Browser Immediately
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X