Home
Mobile

इस 501 रुपए के स्मार्टफोन में है 2 जीबी रैम और 8 एमपी कैमरा!

By Agrahi

चैम्पवन नाम की एक कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक नया और बजट स्मार्टफोन चैम्पवन सी1 लिस्ट किया है। साथ ही कंपनी अपने इस स्मार्टफोन की पहली फ़्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन भी ओपन किए हैं। यह फ़्लैश सेल सितम्बर 2 को आयोजित होगी।

वेबसाइट पर लिस्टिंग के बाद से ही इस स्मार्टफोन की चर्चाएं जोरों से हो रही हैं। फ्रीडम 251 की ही तरह यह फोन अपनी बेहद कम कीमत के लिए सुर्ख़ियों में है साथ ही बेहतर फीचर्स लोगों अपनी ओर आकर्षित करने में सफल भी हैं।

इस 501 रुपए के स्मार्टफोन में है 2 जीबी रैम और 8 एमपी कैमरा!

दिलचस्प बात यह है कि इस फोन की असली कीमत 7,999 रुपए है। यह केवल पहली फ़्लैश सेल में फोन खरीदने वाले उपभोक्ताओं को ही 501 रुपए में मिलेगा। हालांकि वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए जाने पर अनुमान होता है कि फोन एक और फ्रीडम 251 साबित हो सकता है।

चलिए आपको बताते हैं क्या है मामला और साथ ही जानते हैं इस स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स भी-

2जीबी रैम

2जीबी रैम

चैम्पवन सी1 स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी 720पी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर और साथ ही 2जीबी रैम है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 16जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

8एमपी रियर कैमरा

8एमपी रियर कैमरा

पहली फ़्लैश सेल में 501 रुपए में बिकने वाला यह स्मार्टफोन 8एमपी रियर कैमरा और 5एमपी सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। फोन में 2500 mAh बैटरी दी है।

4G LTE

4G LTE

एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला यह फोन 4G LTE सपोर्ट करता है। इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है।

रजिस्ट्रेशन में दिक्कत

रजिस्ट्रेशन में दिक्कत

चैम्पवन सी1 की पहली फ़्लैश सेल के लिए जो कि 2 सितम्बर को होनी है, कंपनी ने रजिस्ट्रेशन ओपन कर दिए हैं। हालाँकि फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करते हुए कुछ दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही साईट पर लिखा हुआ आता है कि रजिस्ट्रेशन केवल एक्सिस्टिंग मेंबर्स के लिए हैं।

असली कीमत 7,999 रुपए

असली कीमत 7,999 रुपए

आपको बता दें कि चैम्पवन सी1 स्मार्टफोन केवल पहली फ़्लैश सेल में ही 501 रुपए में मिलेगा, फोन की असली कीमत 7,999 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Champone C1 with 2GB ram and 8MP camera listed on website at rs 501. There are a lot more interesting things about the handset, all in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X