ChatGPT ने आखिर मान ली यूजर की बात! अब नहीं करेगा Em Dash का ओवरयूज़, OpenAI ने किया बड़ा अपडेट
अगर आपने कभी AI से कंटेंट लिखा है, तो आपने एक चीज जरूर नोट की होगी, वो em dash (-) का जरूरत से ज़्यादा इस्तेमाल है। सोशल मीडिया से लेकर ईमेल, स्कूल असाइमेंट, ब्लॉग पोस्ट, कस्टमर चैट्स और ऑनलाइन फोरम्स तक, AI-जनरेटेड कंटेंट में इन डैश का इतना ज़्यादा इस्तेमाल हुआ कि लोग इन्हें AI का सिग्नेचर पैटर्न समझने लगे।
अब यह आदत धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे सकती है, क्योंकि OpenAI ने आखिरकार इस मुद्दे को एड्रेस कर दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार जानते हैं।

Em Dash की आदत AI में इतनी गहरी कैसे?
Em dash का उपयोग AI आने से पहले भी होता था, लेकिन ChatGPT और अन्य जनरेटिव मॉडल के कंटेंट में इसकी अत्यधिक मौजूदगी ने इसे एक पहचान बना दिया। कई यूजर्स का कहना था कि वे AI कंटेंट को सिर्फ इस एक स्टाइल से पहचान लेते हैं।
हालांकि, असली समस्या तब बढ़ी जब यूज़र्स ने ChatGPT को इसे हटाने या कम करने को कहा, लेकिन वह फिर भी इसे इस्तेमाल करता रहा, यानी कमांड इग्नोर होने लगी।
OpenAI ने दी राहत
आखिरकार OpenAI ने इस समस्या पर एक अपडेट जारी किया है। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि अगर आप ChatGPT को अपनी कस्टम इंस्ट्रक्शंस में कहेंगे कि वह em-dashes का उपयोग न करे, तो अब वह आपकी बात मानेगा।
ऑल्टमैन ने इस बदलाव को "small-but-happy win" बताया। इसका मतलब है कि कंपनी ने आखिरकार उस बग को ठीक कर दिया है, जिसमें ChatGPT यूज़र के निर्देशों को भी नजरअंदाज कर देता था।
कैसे काम करता है प्रोसेस
आइए जानते हैं कि आप कैसे ChatGPT को Em Dash इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं? OpenAI ने Threads पर भी इस फीचर के बारे में बात की और मजाक में ChatGPT से "em dash खराब करने" के लिए माफी मंगवाई।
कंपनी ने बताया कि आपको सिर्फ अपने ChatGPT के कस्टम इंस्ट्रक्शन में जाकर यह लिखना है- Don't use em dashes in your responses या Avoid using em-dashes entirely. इसके बाद ChatGPT आपके आउटपुट में इनका उपयोग काफी हद तक कम कर देगा।
हालांकि OpenAI ने यह भी साफ किया है कि डिफॉल्ट रूप से ChatGPT em dash को पूरी तरह बंद नहीं करेगा, लेकिन यूजर्स को अब इस पर पूरा कंट्रोल मिल गया है कि वे इसे कितना इस्तेमाल करवाना चाहते हैं।
ChatGPT Group Chats का पायलट भी शुरू
इसी के साथ कंपनी ने एक और बड़ा अपडेट जारी ChatGPT Group Chats किया है। यह फीचर यूज़र्स को एक साझा चैट विडो में साथ काम करने की सुविधा देता है।
यह फीचर 13 नवंबर से इन देशों में उपलब्ध है, जिसमें जापान, न्यूजीलैंड, साउथ कोरिया और ताइवान शामिल है। यह पायलट अभी फ्री, Go, Plus और Pro - सभी लॉग-इन यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। भारत में यह कब आएगा, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
आपके कंट्रोल में होगा ChatGPT
Em dash का ओवरयूज़ एक छोटी समस्या दिख सकती है, लेकिन प्रोफेशनल कंटेंट, मीडिया आर्टिकल्स और ब्रांड कॉपी लिखने वालों के लिए यह बड़ी परेशानी बन गई थी।
OpenAI का यह अपडेट न सिर्फ लिखने की फ्लो को बेहतर बनाएगा, बल्कि यूजर्स को अपने विशेष लेखन-स्टाइल पर पूरा कंट्रोल देगा।


Click it and Unblock the Notifications