Home
Mobile

महंगे फोनों को कड़ी टक्‍कर देगा फेसबुक का नया फोन

महंगे फोनों को कड़ी टक्‍कर देगा फेसबुक का नया फोन
सोशल नेटवर्किंग साइट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्‍सा बन चुकी है। चाहें वो ऑरकुट हो या फिर फेसबुक रोज कई नए यूजर इन साइटो के माध्‍यम से नए-नए दोस्‍त बनाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक पूरी दुनिया में फेसबुक के 800 मिलियन से ज्‍यादा यूजर है, फेसबुक के फाउंडर मार्क ज्‍यूकर्बक ने इस अनोखी साइट को बना कर एक नया इतिहास रच डाला।

आज लगभग हर स्‍मार्टफोन में फेसबुक एप्‍लीकेशन एप्‍लीकेशन दी गई होती है। अब तो बाजार में कई फेसबुक मोबाइल फोन भी उपलब्‍ध है। मगर इनके दाम काफी ज्‍यादा है। फेसबुक और मीडिया टेक मिलकर बाजार में एक ऐसा फोन उतारने पर विचार कर रही है जिसमें समार्टफोन के फीचर तो हों ही साथ में इसके दाम भी कम हों।

हम आपको बता दें मीडिया टेक डीवीडी प्‍लेयर, ऑप्‍टीकल स्‍टोरेज डिवाइसेस चिप बनाने वाली अग्रणी कंपनी है अपने हाई क्‍वालिटी उत्‍पादों के लिए मीडिया टेक को 2011 को नेशनल टेलिकॉम एवार्ड भी मिल चुका है। हालाकि फेसबुक के नए फोन से पहले ही बाजार में एचटीसी और वोडाफोन के फेसबु‍क फोन उपलब्‍घ हैं जिससे फेसबुक फोन को कड़ी टक्‍कर मिलने की उम्‍मीद की जा रही है।

फेसबुक ने अपने नए फोन के बारे में अभी अधिक खुलासा नहीं किया है मगर कंपनी के अनुसार नया फोन बाजार में मैजूद अन्‍य फेसबुक फोन से काफी सस्‍ता होगा। अब देखना यह है कि फेसबुक का नया फोन लोगों का कितना पसंद आएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X