जल्द आने वाला है सबसे सस्ता एंड्राएड फोन

फ्लाई के प्रोजेक्ट मैनेजर मनदीप छग्गर ने फ्लाई के नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने पहली बार एंड्राएड फोन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए सस्ते एंड्राएड फोन का प्रोजेक्ट शुरू किया है। कंपनी को उम्मीद है कि 2 महिने के अन्दर कंपनी अपने सबसे सस्ते एंड्राएड फोन को लांच कर देगी। नए फोन के तकनीकी फीचरों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सस्ते एंड्राएड फोनों में एआरएम 8 और 9 चिपसेट दिये गये होगें।
टच्ा स्क्रीन की सुविधा के साथ फोन में एंड्राएड का 2.2 वर्जन दिया गया है। फ्लाई के सस्ते एंड्राएड फोन को बनाने का जिम्मा एमटीके और रॉक चिप कंपनी के हाथों में दिया गया है। रॉकचिप के मॉडल में 1 गीगहर्ट के प्रोसेसर के साथ 512 एमबी डीडीआर 3 रैम इनबिल्ड है। वहीं एमटीके के फोन मॉडल में अच्छे पावर मैनेजमेंट की वजह से ज्यादा टॉक टाइम के साथ लम्बा बैटरी बैकप मिलेगा।
इसके अलावा दोंनो हैंडसेटों में स्मार्टफोन में दिए गए जीपीएस, एफएम रेडियो, इंटरनेट सर्फिंग और सोशल नेटवर्किंग साइट एक्सेस के फीचर दिए गए होंगे। अगर देखा जाए तो मार्केट में इस समय स्पाइस का सबसे सस्ता एंड्राएड फोन उपलब्ध है जाहिर सी बात है फ्लाई के नए फोन की टक्कर स्पाइस के सबसे सस्ते एंड्राएड फोन एमआई 270 से होगी।
स्पाइस के एमआई 270 में 3जी कनेक्टीविटी की सुविधा नहीं दी गई है जो इस फोन की सबसे बड़ी कमी है। जबकि फ्लाई के नए मॉडलों में 3जी की सुविधा भी होगी।कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि बाजार में नए एंड्राएड सेटों को काफी कम कीमत में लांच किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि फ्लाई के नए फोन की कीमत 4000 से लेकर 4500 के बीच होगी।


Click it and Unblock the Notifications