Cheapest Phone Under 15k: कम बजट में वैल्यू फॉर मनी फोन? ये हैं 5 सबसे बेस्ट ऑप्शन
क्या आपका बजट 15,000 रुपये है, लेकिन बाजार में मौजूद ढेरों विकल्पों ने आपको कंफ्यूज कर दिया है? फिक्र मत कीजिए, हम आपकी इस उलझन को सुलझाने आए हैं। आज के दौर में कम बजट का मतलब समझौता करना बिल्कुल नहीं है। हमने काफी रिसर्च के बाद मोटोरोला और पोको जैसे टॉप ब्रांड्स के उन चुनिंदा स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है, जो सही मायनों में 'वैल्यू फॉर मनी' हैं।
चाहे दमदार बैटरी हो, शानदार कैमरा या फिर सुपर-फास्ट परफॉरमेंस ये फोन्स हर मोर्चे पर खरे उतरते हैं। चलिए, नजर डालते हैं उन विकल्पों पर जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे, लेकिन फीचर्स में सबको मात देंगे।

1. Moto G57 Power
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन अपनी बैटरी की वजह से लिस्ट में पहले नंबर पर जगह बनाने में सफल हुआ है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7000mAh की बैटरी लगाई गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6s Gen 4 और Android 16 ओएस दिया गया है। रियर पैनल 50MP+8MP कैमरा सेटअप मिल रहा है, जबकि सेल्फी लवर्स के लिए 8MP का कैमरा मिलता है।
2. POCO M7 Plus 5G
फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका जंबो बैटरी पैक है। इसमें 33W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 50MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है।
3. Vivo T4x 5G
वीवो का फोन भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फोन भले ही मार्केट में थोड़ा पुराना जरूर है, लेकिन फीचर्स के मामले में आज भी कई नए फोन्स को टक्कर देता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 6.72 inch 120Hz डिस्प्ले, 50MP+2MP और 6500mAh बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं। अच्छी बात है कि इसे फ्लिपकार्ट और अमेजन से 15000 से भी कम में अपना बनाया जा सकता है।
4. iQOO Z10x
इस प्राइस ब्रैकेट में यह फोन अपनी शानदार गेमिंग खूबियों की वजह से चर्चा में रहता है। इसमें पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6500mAh की बैटरी लगाई गई है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.72 इंच की स्क्रीन दी गई है।
5. Samsung Galaxy M17 5G
लिस्ट में सैमसंग लवर्स के लिए इस खास फोन को शामिल किया गया है। Samsung Galaxy M17 5G इस सेगमेंट में बेस्ट खूबियां ऑफर करता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन वाली 6.7 inch Super AMOLED, 90Hz डिस्प्ले दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








