भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला fidget spinner mobile
हांगकांग की एक मोबाइल टेक्नोलॉजी कंपनी चिली इंटरनेशनल होल्डिंग लिमटेड ने दुनिया का पहला फिजेट स्पिनर फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम है K188, और अब यह भारत में भी मौजूद है। इस फोन को कई ऑनलाइन वेबसाइट जैसे फ्लिप्कार्ट आदि से खरीदा जा सकता है।

Fidget spinner mobile की कीमत भारत में 1,200 रुपए से 1,300 रुपए तक बताई जा रही है, जबकि ऑनलाइन वेबसाइट फ्लिप्कार्ट पर यह फोन 1044 रुपए में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन के साथ एक और फीचर फोन F05 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,500 रुपए से 1,700 रुपए तक के बीच है।
अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि फिजेट एक तरह का खिलौना होता है जिसके सेंटर में एक बॉल होती है, जिससे इसे आसानी से स्पिन किया जा सकता है। इन दिनों यह फिजेट स्पिनर काफी पॉपुलर है।

K188 के स्पेसिफिकेशन
K188 में 32एमबी रैम दी गई है जबकि इसकी इंटरनल स्टोरेज भी 32Mb की ही है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, यानी कि मैमोरी को करीब 8जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस में मल्टीमीडिया सपोर्ट मौजूद है, यह इमेज, वीडियो और म्यूजिक सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में इंटरनेट एक्सेसिबिलिटी भी है।
यह फोन एक सेकेंडरी फोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। जो कि मजेदार स्ट्रेस बस्टर भी होगा। इस फोन को फिजेट स्पिनर के साथ ही एक अपने स्मार्टफोन के लिए ब्लूटूथ डिवाइस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी कि यह फोन फिजेट स्पिनर, ब्लूटूथ डिवाइस और फीचर फोन का कॉम्बिनेशन है। इस फोन के रोज़ गोल्ड, गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक, ब्लू और रेड कलर मौजूद हैं।

F05 स्पेसिफिकेशन
कंपनी के दूसरे डिवाइस की बात करें तो F05 यह एक A-GPS फीचर फोन है। इस फोन में BT डायलर सुविधा भी है और यह व्हाट्सऐप सपोर्ट के साथ आता है। यह डिवाइस 7.9mm की सुपर स्लिम बॉडी के साथ आएगा, जो कि एक बढ़िया ग्रिप देती है। इस फोन में डूअल सिम सपोर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications







