चाइनाविज़न ने लांच किया ऑरस ड्यूल सिम फोन

ऑरस 2.2 के फ्रोयो आपरेटिंग सिस्टम पे काम करता है। यह साइज में थोडा बडा पर देखने में स्टाइलिश है। इसमें बडी सी 4.3 इंच की टच स्क्रीन है जिसका रेजूलूशन 800*480 है। जो आपको हाई क्वालिटी की पिक्चर और वीडियो प्रोवाईड करेगा। कनेक्टविटी के लिए वाई-फाई और ब्लूटूथ भी दिया हुआ है। और जैसा कि नाम से ही पता चल जाता है कि यह एक ड्यूल सिम वाला फोन है जिसमें आप एक साथ दो सिमों का प्रयोग कर सकते हैं।
फोन में 2 मेगापिक्सल हाईडेफिनेश कैमरे के अलावा 0.3 मेगापिक्सल का एक और छोटा सा कैमरा सामने की तरफ लगा हुआ है। 16 जीबी की एक्सटर्नल मेमोरी के अलावा माइक्रो फोन,स्पीकर और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया हुआ है। कोर सीपीयू एआरएम प्रोसेसर और 256 एमबी का रैम आपके फोन को दुगुनी स्पीड के साथ काम करने में मदद करेगी। यह फोन हर तरह के ऑडियो तथा वीडियो फॉरमेट को सपोर्ट करता है। इसके मल्टी लैंगवेज कीपैड में हिंदी भाषा का भी ऑप्शन है जिससे आप को हिंदी टाईप करने में परेशानी न आए।
फोन में 1200एमएएच की लीथियम बैट्री जिसका टोटल टाईम 4 घंटे और स्टैंड बाई 48 घंटो की है। और सबसे बेहतरीन बात यह कि इसमें आपको पूरे एक साल की वारंटी भी मिलेगी। इसलिए यह शानदार एंड्रायड 2.2 स्मार्टफोन आप के लिए ही बनाया गया है।जिसकी कीमत बाजार में केवल 9,000 रु मात्र है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications