Nuclear Battery: क्या 50 साल चल सकती है किसी फोन की बैटरी? चीन की इस कंपनी से कर दिया कमाल
Nuclear Battery with 50 years Life: स्मार्टफोन की लंबी बैटरी लाइफ हर किसी के लिए एक जरूरी पहलू है। चाहे आप एंड्रॉइड का इस्तेमाल करते हों या फिर iPhone का, बैटरी ड्रेन या बैटरी के खराब होने की समस्या का सामना सभी को करना पड़ता है।
खासकर जब आपका फोन पुराना होने लगता है तो इसमें बैटरी ड्रेनिंग की समस्या होती है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसी कंपनी है, जिसने एक ऐसी बैटरी बनाई है, जो एक बार चार्ज करने के बाद 50 साल तक चल सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

चीन का खास स्टार्टअप
- हाल ही में जानकारी सामने आई है कि चीन की एक स्टार्ट-अप कंपनी ने एक ऐसी बैटरी बनाई है, जिसे बिना दोबारा चार्ज किए या बिना ध्यान रखे 50 साल तक चलाया जा सकता है।
- हम चीन के बीजिंग की कंपनी बीटावोल्ट की बात कर रहे हैं, जिसने एक न्यूक्लियर बैटरी बनाने का दावा किया है।
- इस बैटरी की सबसे खास बात इसकी साइज है, जो एक सिक्के से भी छोटी है।
- बीटावोल्ट का कहना है कि यह दुनिया की पहली ऐसी बैटरी है।
शुरू हो गए ट्रायल
- जानकारी के लिए बता दें कि नेक्स्ट जनरेशन की बैटरी की टेस्टिंग पहले ही शुरू कर दी गई है और जल्द ही कंपनी इसके बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी करेगी।
- अब सवाल उठता है कि ये बैटरी किसमें इस्तेमाल होगी? बता दें इसका इस्तेमाल फोन और ड्रोन जैसे डिवाइस में किया जा सकता है।
- इसकी पहुंच केवल स्मार्टफोन या ड्रोन तक ही सीमित नहीं रहेगी। बीटावोल्ट न्यूक्लियर एनर्जी बैटरी एयरोस्पेस, एआई टूल, मेडिकल उपकरण, माइक्रोप्रोसेसर, एडवांस सेंसर, छोटे ड्रोन और माइक्रो-रोबोट जैसे लंबे समय तक चलने वाले डिवाइस में काम आ सकती है।
स्मार्टफोन में कब आएगी ये सुविधा
- कंपनी ने बताया कि बीटावोल्ट की यह टेक्नोलॉजी अभी एयरोस्पेस प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल की जा रही है।
- हालांकि उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे स्मार्टफोन में भी पेश किया जाएगा, क्योंकि बीटावोल्ट इस दिशा में काम कर रही है।
- कीमत की बात करें तो इसकी कीमत बहुत ज्यादा हो सकती है, लेकिन इस कमाल की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह प्राइस ज्यादा नहीं होगा।
- इसके महंगे होने का एक कारण यह भी है कि कंपनी को इसके लिए भारी लागत लगानी पड़ रही है।
- ऐसे में अगर आप इस बैटरी का इस्तेमाल करते हैं और अपने फोन में इस बैटरी को इंस्टॉल करते हैं तो 50 साल तक आपको अपना डिवाइस चार्ज नहीं करना होगा।
Comments
Best Mobiles in India
Story first
published: Monday, March 17, 2025, 19:05 [IST]


Click it and Unblock the Notifications








