आईफोन5 को जल्द टक्कर देगा चाईनीज़ मोबाइल

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शेज़ान सांग फेई कंज्यूमर कम्यूनिकेशन जल्द आईफोन5 को टक्कर देने वाला स्मार्ट फोन उतारने वाला है। कंपनी में भारतीय बाजार को अपना पहला टार्गेट बनाया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि भारत में चाइनीज मोबाइल हमेशा से डिमांड में रहे हैं।
यह कंपनी वही है, जिसने कुछ साल पहले फिलिप्स के लिए मोबाइल बनाने शुरू किये थे। इसी क्रम में यह कंपनी फिलिप्स के ब्रांड नेम पर ही स्मार्ट फोन लाने की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी इस समय भारतीय बाजार का आंकलन करके यह पता लगा रही है कि उसके कौन से प्रॉडक्ट यहां सफल होंगे।
आईटीपोर्टल न्यूज़ के मुताबिक शेंज़ान सांग फिलिप्स के नाम से उतारने जा रही फोन- एक्स9320 एक आकर्षक फोन होगा। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित सैमसंग गैलेक्सी की एस सीरीज के मोबाइल होंगे। यही नहीं एप्पल के आने वाले आईफोन5 की सेल भी प्रभावित हो सकती है।
कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक फिलिप्स एक्स9320 में निम्नलिखित फीचर होंगे-
1. 4.3 इंच की टच स्क्रीन
2. गूगल का एंड्रयायड वी2.3 जिंजरब्रेड का ओएस
3. दो कैमरे व ड्यूल जीएसएम सिमकार्ड सपोर्ट
4. 960 घंटे का स्टैंडबाई टाइम व 15 घंटे के टॉकटाइम वाला बैटरी बैकअप
5. 3 जी की सुविधा
कंपनी के मुताबिक यह फोन दीवाली के करीब भारत में लॉन्च होगा। इसकी प्रस्तावित कीमत 8,500 रुपए होगी। तो यदि आप स्मार्ट फोन खरीदने जा रहे हैं, तो दीवाली तक रुक जायें, क्योंकि दीवाली पर कम दाम में इससे अच्छा उपहार कुछ नहीं हो सकता।


Click it and Unblock the Notifications