Home
Mobile

Realme GT 6T और POCO F6 में हो रहे कन्फ्यूजन को करें आउट, जानें कौन सा है बेहतर

Realme GT 6T Vs POCO F6: मार्केट में लगातार नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, जिन्हें एडवांस फीचर्स के साथ कनेक्ट किया जा रहा है। लेकिन यहां हम ऐसे दो स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जो कि हाल ही में लॉन्च हुए हैं। पहला Realme GT 6T और दूसरा POCO F6 है।

बता दें कि Realme GT 6T को 22 मई 2024 को लॉन्च किया गया है। वहीं POCO F6 आज यानी 23 मई 2024 को लॉन्च हुआ है। लेकिन अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि इन दोनों स्मार्टफोन की तुलना करने पर कौन सा फोन बेस्ट होगा, तो चलिए इस कन्फ्यूजन को खत्म कर लेते हैं। यहां हम आपको दोनों फोन में से कौन सा बेहतर हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Realme GT 6T और POCO F6 में हो रहे कन्फ्यूजन को करें आउट

Realme GT 6T और POCO F6 के स्पेसिफिकेशंस

Realme GT 6T में 6.78 इंच LTPO 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें फ्रंट पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और 120 हर्ट्ज वैरिएबल रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2500 हर्ट्ज सैंपलिंग रेट दी गई है। प्रोसेसर के लिए इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे एड्रेनो 732 GPU, 12GB तक LPDDR5X रैम और 512 GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 9 लेवर आईज वेपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

वहीं POCO F6 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो कि बेहतर परफॉर्मेंस देता है। फोन में आइसलूप कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो कि गेमिंग के दौरान फोन को हीट से सुरक्षित करता है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है, जो फोन को गिरने से होने वाले स्क्रैच से प्रोटेक्ट करता है।

Realme GT 6T और POCO F6 में हो रहे कन्फ्यूजन को करें आउट

Realme GT 6T और POCO F6 की कीमत

Realmi GT 6T के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। वहीं इस फोन के दूसरे 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। इसके अलावा इस फोन के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है।

POCO F6 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है।

Realme GT 6T और POCO F6 की कैमरा क्वालिटी

Realme GT 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर शामिल है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP Sony IMX615 सेंसर दिया गया है, जो कि आपके सेल्फी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

POCO F6 में पीछे की तरफ Sony के दो कैमरा दिए गए है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। POCO F6 60fps पर 4k वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Realme GT 6T और POCO F6 की बैटरी

Realme GT 6T में 120 वॉट सुपर Vooc चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 26 मिनट में फुल चार्जिंग कैपिसिटी रखता है। वहीं POCO F6 की बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Clear out the confusion between Realme GT 6T and POCO F6, know which one is better
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X