Home
Mobile

Google Pixel 8a और Google Pixel 8 से जुड़े कन्फ्यूजन को करें दूर, जानें कौन सा है बेहतर

Google Pixel 8a vs Google Pixel 8: Google ने भारत में आखिरकार अपने स्मार्टफोन Google Pixel 8a को सभी के लिए पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, जिसे कंपनी ने खत्म कर दिया है। अब यूजर्स सोच रहे होंगे कि Google Pixel 8a और Google Pixel 8 में क्या असमानताएं हैं, जो इन्हें एक दूसरे से अलग बनाती हैं।

वैसे तो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Pixel 8 सीरीज का सबसे किफायती फोन बताया जा रहा है। लेकिन यहां हम Google Pixel 8a और Google Pixel 8 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर है और आपके बजट में फिट होता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Google Pixel 8a और Google Pixel 8 में जानें अंतर

Google Pixel 8a और Google Pixel 8 स्पेसिफकेशंस: Google Pixel 8a को कंपनी ने 120 हर्टज रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स HDR ब्राइटनेस और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाले 6.1 इंच के FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। साथ ही इस स्मार्टफोन को Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन लेयर के साथ मार्केट में उतारा गया है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें Tensor G3 चिपसेट को जोड़ा है, जो कि 8 जीबी LPDDR5x रैम के साथ 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज से पैक्ड है।

वहीं अगर Google Pixel 8 के स्पेसिफकेशंस के बारे में बात की जाए तो यह फोन 120 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ 6.20 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में नोना-कोर गूगल Tensor G3 प्रोसेसर दिया गया है।

Google Pixel 8a और Google Pixel 8 में जानें अंतर

Google Pixel 8a और Google Pixel 8 कैमरा: Google Pixel 8a में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका मैन कैमरा 64 मेगापिक्सल है। यह स्मार्टफोन 8x Super Res Zoom Optical और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है, जो कि 120 डिग्री फील्ड व्यू कैप्चर करने में सक्षम हैं।

अब अगर Google Pixel 8 की कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल के दौ कैमरा दिए गए है। इसमें रियर ऑटोफोकस और रियर फ्लैश की भी सुविधा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 11 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यानी अगर Google Pixel 8a और Google Pixel 8 की कैमरा क्वालिटी में अंतर किया जाए तो कंपनी ने Google Pixel 8a के कैमरा फीचर्स को अधिक बेहतर बनाया है।

Google Pixel 8a और Google Pixel 8 बैटरी: Google ने अपने Google Pixel 8a को पॉवर देने के लिए 4,492mAh की बैटरी दी है, जो कि फास्ट वायर चार्जिंग और Wireless Qi चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही यह फोन धूल और पानी से भी खुद को सुरक्षित रखता है, इसके लिए फोन को IP67 रेटिंग मिली है। इसके साथ ही Pixel 8a अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।

वहीं अगर Google Pixel 8 की बैटरी की बात करें तो इसमें पॉवर देने के लिए 4,575 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 18 वॉट तक वायरलेस पॉवर ट्रांसफर कर सकते हैं। Pixel 8 वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Google Pixel 8a और Google Pixel 8 कीमत: Google Pixel 8a के 128 जीबी वाले वेरिएंट को कंपनी ने 52,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। वहीं इस फोन का 256 जीबी वेरिएंट 59,999 रुपये की कीमत में मिलेगा, जबकि Pixel 8 को Google ने भारत में 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Clear the confusion related to Google Pixel 8a and Google Pixel 8, know which one is better
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X