क्लाउड सर्विस से लैस हैं हुवाई के दो स्मार्टफोन और टैबलेट

हुवाई के आनंद नारंग ने जानकारी दी की क्लाउड+ की सर्विस यूज़र को शानदार सुविधा देती है जो और कोई दूसरी सर्विस नहीं दे सकती। इसमें आपको सोशल बुक के फीचर, फोन फाइंडर और मेसेजिंग सर्विस के अलावा 16 जीबी नेट ड्राइव तथा क्लाउड डिस्क मिलेगा।
दो स्मार्टफोन जो हुवाई ने लांच किए हैं उनके नाम आडियोस एक्स 3 और सोनिक। जसमें सोनिक एक मल्टी टच जिसकी स्क्रीन 3.5 इंच की है। और इसमें आपको 512 एमबी के एक्सटरनल स्टोरेज के साथ 20 जीबी का और स्टोरेज मिलेगा। आपको बता दें कि इसमें एंड्रायड का जिंजरब्रैड ओएस लगा हुआ है।
हुवाई सोनिक में 4 जीबी कार्ड दिया हुआ है जिसकी 1400 एमएएच की बैट्री आपको शानदार बैट्री बैकअप देगी। यह फोन खास तौर पर यूथ को ध्यान में रख कर बनाया गया है जिसकी कीमत मात्र 9,500 रु मात्र है। वहीं पर अडियोस एक्स 3 में 3 डी यूजर इंटरफेज़ दिया गया है। इसमें एंड्राएड वी 2.3 जिंजरब्रैड ओएस दिया है जिसमें 512 एमबी स्टोरेज के साथ 20 जीबी का अतिरिक्त स्टोरेज भी मिलेगा।
इसकी खास बात यह है कि इसमें दो कैमरे दिए हुए हैं जिसमें रियर 3.2 मेगापिक्सल है और वीजीए कैमरा आगे दिया हुआ है। इसकी शानदार स्क्रीन का साइज 3.2 इंच की है। कनैक्टिविटी के लिए आपको वाईफाई भी मिल जाएगा। इसकी कीमत 10,500 रु के आसपास है।
दोनों ही स्मार्टफोन में हुवाई स्ट्रीम की सुविधा दी गई है जिसमें हुवाई ऐप स्टोर और क्लाउड गैलरी के माध्यम से आप वीडियो और पिक्चर देख कर आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इससे आप अपने जिंजरब्रैड को अपग्रेड भी कर सकते हैं। हुवाई आपको ऑनलाइन टीवी, बुकिंग, सिनेमा देखने की सर्विस भी देता है। इन दोनों स्मार्टफोन के अलावा हुवाई ने एक टैबलेट मीडिया पैड नाम से लांच किया है जो कि एंड्राएड हनिकोंमब ओएस पर काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications