Nothing ने CMF Phone 1 को लेकर किया यह बड़ा खुलासा, यहां जानें सबबकुछ
CMF Phone 1 Launch Date: आखिरकार अफवाहों के बाद Nothing ने ऑफिशियली यह कंफर्म कर दिया है कि, वह जल्द ही CMF सब-ब्रांड के तहत अपना पहला स्मार्टफोन CMF Phone 1 लॉन्च करने जा रहा है।
इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस आगामी फोन का एक टीजर जारी किया है। जिसमें CMF नेकबैंड प्रो के समान डायल दिखाया गया है, जो लेदर फ़िनिश का हिंट दे रहा है। आइए आगे इस अपकमिंग फोन की डिटेल्स जानते हैं।

CMF Phone 1 कंपनी का पहला CMF सब-ब्रांडेड स्मार्टफोन होगा। जिसे कंपनी किफायती दाम में लाने जा रही है। यह ऐलान कंपनी के सीईओ Carl Pei ने Nothing Phone (3) के 2025 में लॉन्च होने की पुष्टि के बाद की है।
कंपनी ने हिंट दिया है कि, CMF Phone (1) की कीमत काफी किफायती होगी। यानी की उम्मीद की जा रही है कि, इसे 20,000 रुपये से कम दाम में लाया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने अभी इसके लॉन्च डेट पर से पर्दा नहीं उठाया है, हालांकि, अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इसे इसी महीने पेश किया जा सकता है।

टीजर इमेज में एक चेंज की जा सकने वाली प्लास्टिक बैक पैनल दिखाई दे रही है, जिसे एक स्क्रू द्वारा सिक्योर किया गया है, जो कई रंगों और डिजाइनों के साथ संभावित अनुकूलन ऑप्शन ऑफर करता है।
इसके हाल ही में सामने आई लीक की मानें तो CMF Phone (1) में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC चिपसेट शामिल किया जा सकता है, जिसे माली-G610 MC4 GPUके साथ जोड़ा गया है।

इसके साथ ही इसमें 8GB तक रैम और 128GB , 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। ओएस की बात करें तो CMF Phone 1 एंड्राइड 14 पर आधारित बताया जा रहा है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो CMF Phone (1) में डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर दिए जाने की संभावना है। वहीं सेकेंडरी सेंसर की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
इसके अलावा इस डिवाइस में 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल होने की भी बात कही जा रही है। जबकि नथिंग फ़ोन (2a) को 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications