Home
Mobile

CMF Phone 1 का सामने आया पूरा डिजाइन, कस्टमाइजेबल पैनल के साथ होगा लॉन्च, यहां देखें

CMF सभी के इंतजार को खत्म करते हुए अपने पहले फोन CMF Phone 1 को भारतीय बाजार में अगले हफ्ते 8 जुलाई को लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने इसके आने से पहले ही फोन को कुछ खास फीचर्स को टीज किया था।

तो वहीं Nothing सब-ब्रांड ने इस आगामी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि की है। लेकिन अब CMF ने अपने इस Phone 1 के पूरे डिजाइन पर से पर्दा उठा दिया है, जिससे यह कंफर्म हो चुका है कि, यह फोन कमस्टमाइजेबल बैक पैनल के साथ आ रहा है।

CMF Phone 1 का सामने आया डिजाइन, कस्टमाइजेबल पैनल के साथ होगा लॉन्च

इतना ही नहीं इसके कलर ऑप्शन की भी डिटेल सामने आ गई है। तो चलिए आगे आपको इसकी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं। इस फोन को साथ कंपनी अपने CMF Buds Pro 2 और CMF Watch Pro 2 को भी लॉन्च करने जा रही है।

CMF Phone 1 कलर ऑप्शन- CMF ने यह पुष्टि कर दिया है कि, इस अपकमिंग फोन को ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ऑरेंज चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। नीले और नारंगी वेरिएंट में वीगन लेदर का पैनल होगा, जबकि काले और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में टेक्स्चर्ड फिनिश मिलेगा।

CMF Phone 1 का सामने आया डिजाइन, कस्टमाइजेबल पैनल के साथ होगा लॉन्च

CMF Phone 1 डिजाइन- कंपनी ने CMF Phone 1 के आने से ठीक कुछ दिनों पहले ही इसके डिजाइन को रिवील कर दिया है। सामने आई फोन की इमेज में इसके ऊपरी बाएं कोने में पिल शेप डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिया गया है। कैमरा आइलैंड का बाकी अन्य पैनल के मुकाबले अलग कलर है।

इसके साथ ही CMF Phone 1 को बैक पैनल के निचले बाएं कोने में एक सर्कल डायल के साथ भी देखा गया है। जो CMF Buds चार्जिंग केस के जैसा ही है। इसका यूज यूजर्स डोरी या किकस्टैंड होल्डर के रूप में कर सकेंगे।

CMF Phone 1 का सामने आया डिजाइन, कस्टमाइजेबल पैनल के साथ होगा लॉन्च

इसके अलावा कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि, एक्सेसरीज को अटैच करने के साथ ही CMF Phone 1 यूजर्स 'कई कलर या मटेरियल के केस को स्वैप' करने में सक्षम होंगे।

CMF Phone 1 के फीचर्स- सीएमएफ फोन 1 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की पुष्टि की गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 5G SoC चिपसेट मिलेगा, जिसके साथ 8GB रैम को जोड़ा जाएगा और 8GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ पेश किया जाएगा। जो अल्ट्रा XDR सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का सोनी सेंसर शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल करेगी, जिसे लेकर दावा किया गया है कि, यह 22 घंटे तक नॉन-स्टॉप YouTube स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
CMF Phone 1 design and colour option revealed ahead of launch know all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X