CMF Phone 1 के लॉन्च से ठीक पहले कीमत का खुलासा, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
CMF Phone 1 Price: सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, CMF आज अपना पहला स्मार्टफोन CMF Phone 1 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है।
हालांकि, कंपनी ने इसके आने से पहले ही इस आगामी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि कर दी है। लेकिन अब इस फोन के आने से ठीक पहले ही इसकी कीमत पर से भी पर्दा उठ चुका है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर सभी डिटेल्स बताते हैं।

CMF Phone 1 के फीचर्स - सीएमएफ फोन 1 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की पुष्टि की गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 5G SoC चिपसेट मिलेगा, जिसके साथ 8GB रैम को जोड़ा जाएगा और 8GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ पेश किया जाएगा। जो अल्ट्रा XDR सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का सोनी सेंसर शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल करेगी, जिसे लेकर दावा किया गया है कि, यह 22 घंटे तक नॉन-स्टॉप YouTube स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करती है।
CMF Phone 1 कलर ऑप्शन- CMF ने यह पुष्टि कर दिया है कि, इस अपकमिंग फोन को ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ऑरेंज चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। नीले और नारंगी वेरिएंट में वीगन लेदर का पैनल होगा, जबकि काले और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में टेक्स्चर्ड फिनिश मिलेगा।

CMF Phone 1 डिजाइन- कंपनी ने CMF Phone 1 के आने से ठीक कुछ दिनों पहले ही इसके डिजाइन को रिवील कर दिया है। सामने आई फोन की इमेज में इसके ऊपरी बाएं कोने में पिल शेप डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिया गया है। कैमरा आइलैंड का बाकी अन्य पैनल के मुकाबले अलग कलर है।
इसके साथ ही CMF Phone 1 को बैक पैनल के निचले बाएं कोने में एक सर्कल डायल के साथ भी देखा गया है। जो CMF Buds चार्जिंग केस के जैसा ही है। इसका यूज यूजर्स डोरी या किकस्टैंड होल्डर के रूप में कर सकेंगे।

इसके अलावा कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि, एक्सेसरीज को अटैच करने के साथ ही CMF Phone 1 यूजर्स 'कई कलर या मटेरियल के केस को स्वैप' करने में सक्षम होंगे।
CMF Phone 1 भारत में कीमत- नथिंग सीएमएफ फोन 1 को भारत में आज यानि, 8 जुलाई दोपहर 02:30 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट में सामने आई जानकारी के अनुसार सीएमएफ फोन 1 की कीमत भारत में 17,999 रुपये होगी। लेकिन ऑफर के साथ इसे 14,999 रुपये में बेचा जा सकता है। जिसमें संभवत: एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर शामिल हैं।
कंपनी CMF-ब्रांड वाले स्मार्टफोन के साथ CMF बड्स प्रो 2 TWS ईयरबड्स और CMF वॉच प्रो 2 स्मार्टवॉच को भी लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग के बाद देश में इनकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी।


Click it and Unblock the Notifications








