CMF Phone 1 ने ली भारतीय मार्केट में धमाकेदार एंट्री, दाम में किफायती होने के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स
Nothing के सब ब्रांड CMF ने अपना पहला स्मार्टफोन CMF Phone 1 भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को यूनिक डिजाइन के साथ पेश किया है। बता दें कि लुक ही नहीं स्पेसिफिकेशन के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 6.67 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
इतना ही नहीं इस फोन में कंपनी ने Dimensity 7300 चिपसेट, वर्चुअल टेक्नोलॉजी के साथ 16GB तक रैम, 50MP कैमरा जैसी कई खूबियां शामिल की है। चलिए जानतें हैं कि कंपनी ने इस फोन को कितनी कीमत और कौन से फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।

CMF Phone 1 की कीमत
इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। वहीं CMF Phone 1 को आप 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन के पहले वेरिएंट 6GB RAM और 128GB की कीमत 15,999 रुपये है और इसके दूसरे वेरिएंट 8GB RAM और 128GB की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।
CMF Phone 1 की उपलब्धता
CMF Phone 1 को आप Flipkart से चेक कर सकते हैं। इस फोन को आपको कम दाम में भी खरदीने का मौका मिलेगा। 12 जुलाई दोपहर 12 बजे से इस फोन को आप खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं एक दिन के लिए आपको इस फोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका भी मिलेगा। इस कीमत पर फोन को आप बैंक ऑफर के साथ खरीद सकेंगे।

CMF Phone 1 का डिजाइन
CMF ने अपने इस फोन में यूजर्स को इंटरचेंजेबल कवर की सुविधा दी है, जिसे आप अपने मूड के मुताबिक, इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही स्क्रू रिमूव करने के लिए भी इसमें एक टूल जोड़ा गया है। इस टूल की मदद से आप एक्सेसरीज को जोड़ सकते हैं।
कंपनी ने फोल्ड आउट स्टैंड, कार्ड फोल्डर और अन्य को जोड़ने की सुविधा भी दी है। कंपनी ने अपने इस फोन को 4 कलर ऑप्शन Black, Light Green, Blue और Orange में पेश किया है। इनमें Black और Light Green में एक सूक्ष्म बनाबट है, जो कि सीधे केस में बनी हुई है। वहीं बात करें इसके Blue और Orange कलर की तो इनमें वेगन लेदर फिनिश दिया गया है।
CMF Phone 1 के स्पेसिफिकेशंस
CMF Phone 1 में 6.67 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 395 PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000nits की पीक ब्राइटनेस, 120Hz टच ,सैंपलिंग जैसी खूबियां शामिल हैं।
प्रोसेसर: इस डिवाइस में कंपनी ने MediaTek का दमदार Dimensity 7300 चिपसेट दिया है। यह फोन 2.5GHZ तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रोवाइड करता है और यह 4 नैनोमीटर प्रोसेस के साथ डेवलप हुआ है।
स्टोरेज: इस फोन में यूजर्स को 8GB तक रैम और 128GB तक के इंटरनल स्टोरेज की सुविधा प्रदान की गई है। इसके साथ ही इसमें 8GB वर्चुअल रैम और 2TB तक एक्सपेंडेबल सपोर्ट भी दिया गया है।
कैमरा: CMF Phone 1 को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक पोर्ट्रेट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: बता दें कि कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी लगाई है। इसके अलावा CMF ने फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा को भी जोड़ा है।
OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड NOthing OS 2.6 पर रन करेगा। इसके साथ ही कंपनी CMF Phone 1 में 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट की सुविधा भी दे रही है।
अन्य फीचर्स: CMF Phone 1 में डुअल सिम 5G, 4G, 13 5G बैंड्स, IP52 रेटिंग के साथ पानी और धूल से बचाव की सुरक्षा, इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खूबियां भी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








