Home
Mobile

Nothing जल्द ला रहा अपना सबसे किफायती फोन, CMF ब्रांड के साथ होगा लॉन्च, कीमत लीक

Nothing CMF Phone 1 Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नथिंग ने हाल में ही अपना किफायती फोन Nothing Phone 2a को लॉन्च किया है। अब कंपनी जल्द ही अपना एक और सस्ता फोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है।

हालांकि, इस आगामी फोन को मार्केट में नथिंग के सब-ब्रांड CMF के नाम से पेश किया जाएगा। जिसे CMF Phone 1 नाम दिया जा सकता है। इस फोन के आने से पहले ही इसकी कीमत से लेकर इसकी खासियत तक की डिटेल्स लीक हो गई है।

Nothing जल्द ला रहा अपना सबसे किफायती फोन, कीमत डिटेल्स लीक

इससे पहले Nothing ने अपने इस सब-ब्रांड CMF के तहत बजट एक्सेसरीज लॉन्च किए हैं, लेकिन अब पहली बार कंपनी काफी किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जैसा कि, हमने आपको बताया यह एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। तो आइए आगे इस डिवाइस में क्या कुछ खास होगा जानते हैं।

CMF Phone 1 की कीमत - सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार CMF Phone 1 को बाजार में 12 हजार रुपये शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। जिसकी कीमत Nothing के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Nothing Phone 2a से आधी है। गौरतलब है कि, कंपनी ने नथिंग फोन 2ए को 23,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।

Nothing जल्द ला रहा अपना सबसे किफायती फोन, कीमत डिटेल्स लीक

CMF Phone 1 की लीक डिटेल्स - सीएमएफ फोन 1 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की स्क्रीन दिए जानें की उम्मीद है। इस फोन में यूजर को कॉम्पैक्ट या बड़ी स्क्रीन दोनों में कोई भी फैक्टर नहीं मिलेगा। इसे प्लास्टिक बॉडी के साथ लाया जाएगा।

इसकी कम कीमत होने के कारण कंपनी इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल करेगी। इसके साथ ही इसके फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मिल सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कैमरा कॉन्फिग्रेशन की बात करें तो इसका भी खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसके बैक में कंपनी फोटोग्राफी के लिए सिंगल कैमरा दे सकती है।

इस फोन में MediaTek Dimesity 5G प्रोसेसर शामिल किया जाएगा। साथ ही इस फोन में Nothing OS मिलेगा। हालांकि, कंपनी सभी फीचर्स इसमें नहीं देगी। इस स्मार्टफोन को 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट के साथ लाया जाएगा।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दे सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ऑरेंज, वॉइट और ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
CMF Phone 1 price specifications details leaked know launch date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X