CMF Phone 1 के लॉन्च से पहले कीमत पर से उठा पर्दा, यहां जानें
CMF Phone 1 Price: Nothing के सब-ब्रांड CMF ने हाल ही में अपने पहले स्मार्टफोन CMF Phone 1 का ऐलान किया है। यह नथिंग के स्मार्टफोन लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता मॉडल होगा। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
लेकिन इस आगामी फोन CMF Phone 1 की कीमत का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके फीचर्स Nothing Phone (2a) के समान ही हो सकते है, लेकिन यूजर्स को इसके डिजाइन से लेकर कीमत तक में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा।

अभी हाल ही में कंपनी ने इसका नाम भी कंफर्म किया था। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी दी थी कि, इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। तो चलिए आगे CMF के पहले स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
CMF Phone 1 कीमत - सीएमएफ फोन 1 को लेकर टिप्स्टर योगेश बरार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी कीमत पर से पर्दा उठा दिया है। जिनके अनुसार इस फोन की बॉक्स प्राइस 19,999 रुपये होगी।
वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो CMF Phone 1 की शुरुआती कीमत 18,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। गौरतलब है कि, Nothing Phone (2a) की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। यानि कि, CMF Phone 1 नथिंग ब्रांड का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है।
बता दें, इसका माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। लॉन्चिंग डेट का कंपनी ने ऑफिशियल खुलासा अभी तक नहीं किया है।

CMF Phone 1 के फीचर्स - नथिंग CMF Phone 1 के डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक Phone (2a) के समान होगा। लेकिन इसके कैमरा सेटअप में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं सामने आए लीक के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
इसके साथ ही इसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिए जानें की उम्मीद है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Nothing OS पर काम कर सकता है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का ही अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का ही सेल्फी कैमरा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications