लॉन्च से पहले सामने आएं CMF Phone (1) के स्पेक्स, 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स
Nothing का सब-ब्रांड CMF भारत में जल्द ही अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे CMF Phone (1) नाम से पेश किया जाएगा। यह फोन बजट-रेंज सेगमेंट में एंट्री करेगा।
इस फोन के आने से पहले ही इसे लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसके अनुसार अगर आप कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला फोन चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

बता दें, यह फोन एचडी स्ट्रीमिंग के लिए वाइडवाइन L1 सर्टिफिकेशन का भी सपोर्ट करने में सक्षम होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्रीन ब्लू , ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
फिलहाल इसके इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि, सीएमएफ फोन (1) की आधिकारिक लॉन्चिंग जुलाई 2024 में हो सकती है। लीक स्पेसिफिकेशन की मानें तो इसमें कंपनी मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC प्रोसेसर दे सकती है। जिसे Nothing Phone (2a) में भी दिया गया है।

वहीं रैम की बात करें तो लीक के अनुसार CMF फोन (1) में 8GB LPDDR4x रैम के साथ 128GB और 256GB UFS 2.2 के स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है।
इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

इसके अलावा इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दिए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। ओएस के तौर पर सीएमएफ फोन (1) के नए एंड्रॉइड 14 पर नथिंग ओएस 2.6 के साथ लाए जानें की उम्मीद है। अब तक लीक में सामने आए ज्यादातर स्पेक्स इसके Nothing Phone (2a) से काफी मिलते-जुलते हैं।
कीमत की बात करें तो सामने आए रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, भारत में सीएमएफ फोन (1) की कीमत 12,000 रुपये यानी (तकरीबन 140 डॉलर) शुरुआती कीमत हो सकती है। वहीं हाल ही में सामने आई नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, यह फोन 20 हजार से लेकर 23 हजार तक की कीमत में दस्तक दे सकता है। हालांकि, लॉन्च की डेट नजदीक आने पर कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई ऑफिशियल खुलासा हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








