Home
Mobile

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a): कम बजट रेंज में किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा, यहां जानें

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a): नथिंग सब ब्रांड CMF ने अपना पहला स्मार्टफोन CMF Phone 1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे बजट रेंज सेगमेंट में लाया गया है।

कई मामलों में सीएमएफ की तुलना Nothing Phone (2a) से की जा रही है। तो चलिए आपको आगे इन दोनों फोन्स की कीमस से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताते है, जिससे की आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं।

 CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a): कम बजट में किसे खरीदना होगा बेस्ट

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a) डिजाइन: डिजाइन की बात करें तो CMF फोन 1 थोड़ा थीक है, जिसका माप 164.0 x 77.0 x 8.2 mm है, हालांकि, इसमें आपको प्लास्टिक या ज्यादा टिकाऊ सिलिकॉन पॉलीमर बैक के साथ एक स्मूद ग्लास फ्रंट मिलेगा। साथ ही, इसमें थोड़ा कस्टमाइज़ेशन के लिए एक शानदार यूज़र-रिप्लेसेबल बैक कवर है। इसे धूल और छींटों से बचाने के लिए IP52 रेटिंग मिले हैं।

वहीं फोन (2a) 161.7 x 76.3 x 8.6 मिमी पर पतला है और इसका वजन 190 ग्राम है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 फ्रंट और प्लास्टिक फ्रेम और बैक है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसें IP54 रेटिंग मिले हैं। दोनों फोन्स के बैक में LED लाइट के साथ आकर्षक पारदर्शी डिज़ाइन है, लेकिन (2a) में CMF की तुलना में तीन कम लाइट हैं।

 CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a): कम बजट में किसे खरीदना होगा बेस्ट

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a) डिस्प्ले : इन दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले है। CMF में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है, जबकि (2a) में 1300 निट्स तक मिलता है।

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a) प्रोसेसर : CMF फ़ोन 1 में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट है, जबकि फ़ोन (2a) में डाइमेंशन 7200 प्रो है। दोनों ही ऑक्टा-कोर CPU के साथ पावरफुल चिप से लैस हैं।

 CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a): कम बजट में किसे खरीदना होगा बेस्ट

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a) स्टोरेज : CMF आपको 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB, 8GB RAM के साथ 256GB का ऑप्शन मिलता है। जबकि, (2a) में भी 128GB और 256GB ऑप्शन हैं।

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a) कैमरा: CMF में 50MP मेन कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप है। जबकि, (2a) में 50MP का मेन कैमरा है, लेकिन इसे 50MP के अल्ट्रावाइड के साथ जोड़ा गया है। दोनों फ़ोन 30fps पर 4K वीडियो शूट कर सकते हैं और LED फ़्लैश, पैनोरमा और HDR जैसी फैसलिटी ऑफर करते हैं। सेल्फी के लिए, CMF में 16MP का कैमरा और (2a) HDR कैपेसिटी के साथ 32MP तक कैमरा मिलता है।

 CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a): कम बजट में किसे खरीदना होगा बेस्ट

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a) बैटरी: इन दोनों फोन्स को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है। फास्ट चार्जिंग की बात करें तो CMF 33W पर चार्ज करता है, जबकि (2a) 45W पर चार्ज करता है, जिसे लेकर Nothing का दावा है कि यह आपको सिर्फ़ 23 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज कर सकता है।

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a) अन्य फीचर्स: दोनों फ़ोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर मिल रहे हैं। (2a) में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए NFC भी है, और इसमें ज़्यादा इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए स्टीरियो स्पीकर हैं। दोनों फ़ोन Android 14 पर काम हैं, लेकिन (2a) में Nothing OS 2.5.5 दिया गया है।

 CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a): कम बजट में किसे खरीदना होगा बेस्ट

CMF Phone 1 vs Nothing Phone (2a) कीमत: Nothing CMF Phone 1 के 6GB / 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है जबकि, Nothing Phone (2a) की शुरूआती कीमत 23,999 रुपये है।
दोनों में से अगर आप बढ़िया डिस्प्ले, कस्टमाइज़ करने वाला बैक कवर, एक्सपेंडेबल स्टोरेज और तगड़ा कैमरा सेटअप के साथ थोड़ा ज्यादा किफ़ायती ऑप्शन देखते हैं, तो CMF Phone 1 एक शानदार विकल्प है।

वहीं अगर आप स्लिमर डिजाइन, बेहतर परफॉरमेंस और बेहतरीन कैमरा के साथ फास्ट चार्जिंग, NFC और स्टीरियो स्पीकर को प्राथमिकता देते हैं, तो आपको Nothing Phone (2a) लेना चाहिए।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
CMF Phone 1 vs Nothing Phone 2a which is better: Price Specifications and Features Comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X