Home
Mobile

CMF Phone 1 vs Samsung Flip 6: दोनों स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत, यहां जानें

CMF Phone 1 vs Samsung Flip 6: CMF Phone 1 और Samsung Galaxy Z Flip 6 दोनों स्मार्टफोन बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देने जा रहे हैं। हालांकि, इनके आने से पहले ही आगामी फोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। तो आइए आपको आगे इनकी कीमत से लेकर अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

CMF Phone 1: Nothing सब-ब्रांड ने इस आगामी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि की है। लेकिन अब CMF ने अपने इस Phone 1 के पूरे डिजाइन पर से पर्दा उठा दिया है, जिससे यह कंफर्म हो चुका है कि, यह फोन कमस्टमाइजेबल बैक पैनल के साथ आ रहा है।

CMF Phone 1 vs Samsung Flip 6 के सभी स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत, जानें

CMF ने यह पुष्टि कर दिया है कि, इस अपकमिंग फोन को ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ऑरेंज चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। नीले और नारंगी वेरिएंट में वीगन लेदर का पैनल होगा, जबकि काले और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में टेक्स्चर्ड फिनिश मिलेगा।

CMF फोन 1 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की पुष्टि की गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 5G SoC चिपसेट मिलेगा, जिसे 8GB रैम से जोड़ा जाएगा और 8GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकेगा।

CMF Phone 1 vs Samsung Flip 6 के सभी स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत, जानें

इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ पेश किया जाएगा। जो अल्ट्रा XDR सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का सोनी सेंसर शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल करेगी, जिसे लेकर दावा किया गया है कि, यह 22 घंटे तक नॉन-स्टॉप YouTube स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करती है। कीमत की बात करें तो इसे 20 हजार से कम दाम में लाए जाने की उम्मीद है।

Samsung Flip 6: सैमसंग के इस फोन को लेकर लीक हुई जानकारी में इसे कुछ खास बदलाव के साथ लाया जाएगा। गैलेक्सी फ्लिप 6 अपने पुराने मॉडल के समान ही डिस्प्ले साइज को बरकरार रखता है।

CMF Phone 1 vs Samsung Flip 6 के सभी स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत, जानें

इसमें एक 3.4-इंच कवर स्क्रीन और 6.7 इंच की मेन फोल्डेबल डिस्प्ले मिल रहा है। प्राइमरी स्क्रीन फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट ऑफर करती है, जबकि कवर स्क्रीन में 720 x 748 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और यह 60Hz पर संचालित है।

फ्लिप 6 के कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर का अपग्रेड देखने को मिलता है, जबकि 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 10MP सेल्फी कैमरा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, जो Z Flip 5 में 3,700mAh की बैटरी से ज्यादा है।

इसके अलावा, फ्लिप 6 कथित तौर पर सीरीज का पहला फोन होगा, जिसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जो इसके गर्मी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा। कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 की कीमत 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 1,18,000 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए करीब 1,30,000 तय की जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
CMF Phone 1 vs Samsung Flip 6: Price features and specification in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X