Home
Mobile

8 जुलाई को लॉन्च को लॉन्च होगा CMF Phone 1, चिपसेट और डिस्प्ले की जानकारी आई सामने

CMF Phone 1 की लॉन्चिंग डिटेल्स सामने आ चुकी है। यह फोन भारत में 8 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। यह नथिंग सब-ब्रैंड का पहला स्मार्टफोन होगा। CMF Phone 1 के साथ-साथ कंपनी Buds Pro 2 और Watch Pro 2 भी उसी दिन लॉन्च करने जा रही है।

लॉन्च से पहले CMF ने धीरे-धीरे CMF Phone 1 को लेकर जानकारी पेश कर रहा है। अब कंपनी ने ऑफिशियली इस फोन के चिपसेट और डिस्प्ले की जानकारी की पुष्टि की है। चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में।

सामने आई CMF Phone 1 की चिपसेट और डिस्प्ले की जानकारी

CMF Phone 1 की डिस्प्ले की हुई पुष्टि

CMF Phone 1 में नए MediaTek Dimensity 7300 5G SoC दिया गया है। यह TMSC की 4nm प्रोसेस पर काम करेगा। CMF का कहना है कि Dimensity 7300 5G चिपसेट Phone 1 इस सेगमेंट में सबसे फास्ट और पावरफुल स्मार्टफोन में से एक बनाता है।

CMF Phone 1 में 120 हर्ट्ज अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,000nits की पीक ब्राइटनेस के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की भी जानकारी सामने आई है। यह जानकारी टीजर वीडियो के माध्यम से मिली है।

ये स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है CMF Phone 1

इस फोन में 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले मिलने की संभावना है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और बैक में एक डेप्थ सेंसर होने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए CMF Phone 1 में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

CMF Phone 1 में 6GB और 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 2TB तक स्टोरेज को एक्सपेंड करने की सुविधा भी दी जा सकती है। यह फोन कस्टम स्किन Nothing OS के साथ लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा।

CMF Phone 1 में 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। इस फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
CMF Phone 1 will be launched on July 8, information about chipset and display revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X