CMF Phone 1 के भारत में लॉन्च से पहले कैमरा डिटेल्स आए सामने, 8 जुलाई को होगी धमाकेदार एंट्री
Nothing के सब-ब्रैंड CMF अपना पहला फोन की जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Cmf phone 1 के नाम से लाया जाएगा। लॉन्च के बाद इस फोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart के जरिए की जाएगी।
CMF का यह पहला फोन रिमूवेबल स्क्रू के साथ दस्तक देगा, जिससे यूजर इसके बैक पैनल को अपने अनुसार कस्टमाइज भी कर सकेंगे। हैंडी डिज़ाइन ने न केवल लेदर पैनल, बल्कि कैमरा से लेकर चिपसेट और डिस्प्ले फीचर्स में भी कई बदलाव किए हैं। फिलहाल इस आगामी फोन के कैमरा की जानकारी सामने आई है। तो आइए आगे इस CMF फ़ोन 1 मॉडल के कैमरा डिटेल्स को जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, Cmf phone 1 को 8 जुलाई को देश में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के पिछले दिनों में ऑफिशियली टीजर सामने आ चुके हैं, जिससे CMF Phone 1 की कई स्पेक्स पर से पर्दा उठ चुका है। लेकिन अब लेटेस्ट में इसके कैमरा सेंसर की डिटेल सामने आई है, जिसके अनुसार CMF Phone 1 को 50-मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी रियर सेंसर मिलेगा।
यह खुलासा एक पॉपुलर टेक यूट्यूबर सुपरसैफ ने यूट्यूब पर किया है। CMF ने पुष्टि की है कि, आगामी CMF Phone 1 में 50MP प्राइमरी रियर सेंसर मिलेगा। हालांकि, सटीक सेंसर मॉडल का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने यह बताया गया है कि, कैमरा f/1.8 एपर्चर से लैस होगा और 2x इन-सेंसर जूम के साथ आएगा। कंपनी की मानें तो फोन 1 एक सेकेंडरी पोर्ट्रेट सेंसर का यूज करेगा।

बता दें, इससे पहले Flipkart और अन्य टीजर्स के जरिए CMF अपकमिंग Phone 1 के कई फीचर्स पर से पर्दा उठ चुका है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बैक पैनल है, जिसमें रिमूवेबल स्क्रू मिल रहा है। यूजर इस पेंच को खोलकर कंपनी के जारी कुछ स्पेशल पैनल को बदल भी सकेगा, वह फोन के लुक को अपने अनुसार बदल सकता है।
इसके अलावा इसमें 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस से लैस होगा। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, इस फोन में MediaTek के Dimensity 7300 5G चिपसेट मिलेगा। इसके आठ-कोर में से चार परफॉर्मेंस कोर को 2.5GHz पर क्लॉक किया गया है। फोन में 8GB रैम दी जाएगी और 8GB तक वर्चुअली बढ़ाई जा सकेगी, यानी कि कुल 16GB तक रैम इस फोन में मिलेगा।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें होल-पंच कटआउट डिजाइन दिया जा सकता है, जो कि डिस्प्ले के सेंटर में मौजूद होगा। इसकी कीमत की बात करें तो अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार CMF Phone 1 फोन की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








