Home
Mobile

CMF Phone 2 में होगा खास डिजाइन; जानिए कैसे खास होगा नया फोन

CMF Phone 2 Features:CMF by Nothing बहुत जल्द भारत में अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। CMF Phone 2 इस लॉन्चिंग का सबसे खास प्रोडक्ट होने वाला है। इतना ही नहीं, Flipkart पर कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव की है, जिससे यह साफ हो जाता है कि यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही उपलब्ध होगा।

कंपनी ने हाल में एक टीजर निकाला है, जिसमें फोन के रियर पैनल की झलक और इसके डिजाइन की कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

CMF Phone 2 में होगा खास डिजाइन

CMF Phone 2 का डिजाइन

CMF ने X (पूर्व में Twitter) पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फोन के रियर पैनल का एक हिस्सा दिखाया गया है। वीडियो में फोन के किनारे प्लास्टिक जैसे दिख रहे हैं और एक स्क्रू दिखाई देता है, जो पिछले मॉडल की तरह रियर पैनल को कस्टमाइज करने में मदद कर सकता है।

रियर पैनल पर एक मैट फिनिश के साथ ग्लॉसी टेक्सचर नजर आया, जिससे यह ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लग रहा है।

फोन के निचले हिस्से में CMF by Nothing का लोगो भी नजर आता है, जो लाइट के एंगल के अनुसार बदलता है।

हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इसका रियर पैनल का मटीरियल प्लास्टिक का होगा या एल्यूमिनियम का। बता दें कि पिछले मॉडल में पॉलीकार्बोनेट या ब्लू कलर वेरिएंट के लिए वीगन लेदर का इस्तेमाल किया गया था।

ट्रिपल कैमरा सेटअप और एक्सेसरी सपोर्ट

CMF Phone 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जो कि पिछले मॉडल के 50MP प्राइमरी और पोर्ट्रेट कैमरा से बेहतर होगा। ऑनलाइन सामने आई तस्वीर में पूरा रियर पैनल दिखाया गया है, जो हालिया टीजर में दिखाई गई झलक से मेल खाता है।

फोन में Accessory Point सिस्टम भी बरकरार रहने की उम्मीद है, जिससे फोन स्टैंड, कार्ड होल्डर और लैनयार्ड जैसे एक्सेसरीज जोड़े जा सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को अपने फोन को बेहतर बनाने की सुविधा देता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
CMF Phone 2 from nothing design camera and other details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X