Home
Mobile

5,000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाला सस्ता CMF Phone 2 Pro फोन लॉन्च; चेक करें फीचर्स

CMF Phone 2 Pro Launched in India: लंबे इंतजार के बाद CMF Phone 2 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया गया है। बता दें कि यह CMF Phone 1 का ही नेक्स्ट वर्जन है और इसमें कुछ खास अपग्रेड किए गए हैं।

कंपनी ने इस फोन में खास तौर पर कैमरा डिपार्टमेंट में काम किया है। अब कस्टमर्स को रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें टेलीफोटो लेंस को भी जोड़ा गया है। यहां हम इस डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानेंगे।

CMF Phone 2 Pro में है 5,000mAh की बैटरी और 50MP का कैमरा

CMF Phone 2 Pro की कीमत

CMF Phone 2 Pro को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।
इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है।
यह फोन व्हाइट, ब्लैक, ऑरेंज और लाइट ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।
यह हैंडसेट 5 मई से फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
ऑफर्स की बात करें तो CMF Phone 2 Pro सभी प्लेटफॉर्म पर 17,999 रुपये और 19,999 रुपये की खास लॉन्च कीमत पर उपलब्ध होगा।
फोन के साथ कंपनी एक यूनिवर्सल कवर, इंटरचेंजेबल लेंस, एक वॉलेट, एक स्टैंड और एक डोरी दे रही है।

CMF Phone 2 Pro के फीचर्स

डिस्प्ले

  • 6.77-इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 480Hz टच सैंपलिंग रेट
  • 1,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट
  • 2,160Hz PWM डिमिंग
  • 800 निट्स टिपिकल ब्राइटनेस
  • 1,300 निट्स आउटडोर ब्राइटनेस
  • 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • पांडा ग्लास प्रोटेक्शन, HDR10+
  • पांडा ग्लास प्रोटेक्शन

प्रोसेसर

  • मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रो चिपसेट
  • 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज

कैमरा

  • EIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा
  • 50MP का टेलीफोटो लेंस
  • 8MP का अल्ट्रा-वाइड
  • 16MP का सेल्फी लेंस

बैटरी

  • 33W फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग
  • 5W रिवर्स चार्जिंग
  • 5,000mAh की बैटरी

अन्य फीचर्स

  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • IP54 रेटिंग
  • 150 प्रतिशत अल्ट्रा-क्लियर वॉल्यूम
  • 2 हाई-डेफिनेशन माइक

CMF Phone 2 Pro में क्या नया है?

CMF Phone 2 Pro, CMF Phone 1 का सक्सेसर है। इस हैंडसेट में CMF Phone 1 से थोड़ा बड़ा 6.77-इंच डिस्प्ले मिलता है। CMF Phone 2 Pro में बेहतर प्रोसेसर यानी मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है।
इसके अलावा इस फोन में 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो पिछले मॉडल के 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस से अधिक है।
CMF Phone 2 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शामिल है। यह CMF Phone 1 पर मौजूद 50MP + 2MP सेटअप से बहुत अलग है।
इस डिवाइस की तुलना Realme P3, OPPO K13 और Vivo T4 से

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X