Home
Mobile

Moto G84 5G vs iQOO Z7 Pro में कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतरीन, यहां जानें सभी डिटेल्स

Moto G84 5G vs iQOO Z7 Pro : मोटोरोला ने अपने नए हैंडसेट Moto G84 5G भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 6.55 इंच pOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम ऑक्टा-कोर चिपसेट और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो वहीं आईक्यू ने भी एक दिन पहले iQoo Z7 Pro स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन है, जो 3D कर्व्ड डिस्प्ले के आ रहा है। इन दोनों लेटेस्ट फोन में से आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है , आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

Moto G84 5G vs iQOO Z7 Pro कीमत

Moto G84 5G को भारत में 19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। जिसकी बिक्री 8 सितंबर से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगा। वहीं iQOO Z7 Pro के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। जिसे आप 5 सितंबर से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और आईक्यू की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा सकेंगे।

Moto G84 5G vs iQOO Z7 Pro में कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतरीन

Moto G84 5G vs iQOO Z7 Pro डिस्प्ले

Moto G84 5G में 6.55 इंच pOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। iQOO Z7 Pro में 6.78 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

Moto G84 5G vs iQOO Z7 Pro प्रोसेसर

Moto G84 5G में क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिल रहा है। इसमें 12 GB रैम और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं iQOO Z7 Pro में सेकेंड जनरेशन 4nm प्रॉसेस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 5G मोबाइल चिपसेट शामिल किया गया है। इसका Antutu स्कोर 728K है। फोन में 8 GB रैम दिया गया है। साथ ही 8 GB वर्चुअल रैम सपोर्ट दिया गया है।

Moto G84 5G vs iQOO Z7 Pro कैमरा

Moto G84 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z7 Pro में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 64MP प्राइमरी कैमरा , जो ऑरा लाइट और OIS के साथ आ रहा है। इसके अलावा 2MP का सेंकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Moto G84 5G vs iQOO Z7 Pro में कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतरीन

Moto G84 5G vs iQOO Z7 Pro बैटरी

Moto G84 5G में 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z7 Pro को 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि फोन 22 मिनट में 50 फीसद तक चार्ज हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Difference Between Iqoo Z7 Pro Vs Moto G84
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X