Infinix smart 9HD vs Tecno spark go 1: आपको कौन सा बजट फोन खरीदना चाहिए?
Infinix smart 9 HD vs Tecno spark go 1: सही बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब Infinix smart 9 और Tecno spark go 1 जैसे ऑप्शन समान कीमत रेंज में उपलब्ध हों।
दोनों स्मार्टफोन शानदार डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर ऑफर करते हैं। आज हम दोनों फोन की तुलना करने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप दोनों के बीच खास अंतर को जान सकते हैं, जिससे यह फैसला करना आसान हो जाएगा, कि आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है।

कीमत: infinix smart 9 HD की शुरूआती कीमत 6,699 रुपये है, लेकिन यह 500 रुपये के बैंक ऑफर सहित 6,199 रुपये में उपलब्ध होगा। इस फोन की पहली सेल 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। जबकि, Tecno Spark Go 1 को कंपनी ने 7,299 रुपये शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया था।
कलर: Infinix smart 9 HD कोरल गोल्ड, मेटालिक ब्लैक, मिंट ग्रीन और नियो टाइटेनियम कलर में आता है। जबकि, Tecno Spark Go 1 को आप लाइम ग्रीन, ग्लिटरी व्हाइट और स्टारट्रेल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले: Infinix smart 9 HD में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। जबकि, Tecno Spark Go 1 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है।
प्रोसेसर: Infinix smart 9 HD में मीडियाटेक हीलियो G50 12nm प्रोसेसर है। जबकि, Tecno Spark Go 1 में 12nm Unisoc T615 SoC चिपसेट शामिल है।
मेमोरी: Infinix smart 9 HD में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है, हालांकि माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि, Tecno Spark Go 1 में 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है।
सॉफ्टवेयर: Infinix smart 9 HD फोन Android 14 Go एडिशन के साथ आता है। जबकि, Tecno Spark Go 1 स्मार्टफोन भी Android 14 Go एडिशन HiOS 14 स्किन के साथ पेश किया गया था।
कैमरा: Infinix smart 9 HD में फोटोग्राफी के लिए 13MP का मेन कैमरा, जूम फ्लैश के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जबकि, Tecno Spark Go 1 में 13MP मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों तरफ डुअल-LED फ्लैश है।
बैटरी: Infinix smart 9 HD को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 10W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। जबकि, Tecno Spark Go 1 में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








