Home
Mobile

साल 2025 में Samsung मचाएगा धमाल, पेश करेगा धांसू फोन, देखें लिस्ट

नया साल आने वाला है और इससे पहले ही साल 2025 में आने वाले स्मार्टफोन्स की चर्चाएं शुरू हो चुकी है। इसी बीच Samsung कंपनी ने भी अपनी पूरी लाइनअप तैयार कर रखी है। इसमें कम बजट से लेकर हाई रेंज तक स्मार्टफोन्स अगले साल प्रवेश करेंगे।

आज के आर्टिकल में हम उन्हीं फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए Upcoming Samsung Phones 2025 की लिस्ट देख लेते हैं।

साल 2025 में Samsung पेश करेगा धांसू फोन, देखें लिस्ट

Upcoming Samsung Phones 2025 की लिस्ट

Samsung Galaxy S25

इस फोन को कंपनी 22 जनवरी 2025 को भारत में और ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। फोन 6.2 इंच की स्क्रीन के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। कंपनी इसे सैमसंग के ही Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है और इसमें आपको One UI 7.1 के साथ आ सकता है। इसमें एंड्रॉयड 15 दिया जा सकता है। इसमें 50MP+12MP+10MP का ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। साथ ही कंपनी अपने इस फोन में 4000mAh की बैटरी दे सकती है।

Samsung Galaxy S25+

इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ AMOLED 2X LTPO पैनल के साथ आएगा। फोन सैमसंग के ही Exynos 2500 चिप से लैस होगा। फोन में Galaxy S25 की तरह ही 50MP+12MP+10MP का ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन 4900mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra

ये फोन भी 22 जनवरी 2025 को लॉन्च हो सकता है। ये स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra सीरीज का सबसे बड़ा फोन होगा और टाइटेनियम फ्रेम के साथ आएगा। इसमें 6.86 इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2x पंच होल स्क्रीन दी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, फोन के बैक पैनल में 200MP का कैमरा हो सकता है। दूसरा 50MP अल्ट्रावाइड, तीसरा 50MP पेरिस्कोप लेंस और चौथा 10MP टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट बेस्ड होगा और इसमें 6000mAh बैटरी होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A56

इस फोन को कंपनी फरवरी या मार्च 2025 की शुरुआत में पेश कर सकती है और ये फोन मिड रेंज में आ सकता है। लीक के मुताबिक, फोन में 6.6 इंच की एफएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा मिल सकता है।

Samsung Galaxy A06 5G

कंपनी ने कुछ महीनों पहले Samsung Galaxy A06 4G पेश किया था। लेकिन अब कंपनी इसका 5G मॉडल लेकर आ रही है। हाल ही में इस फोन को सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। फोन में 6.67 इंच की HD+ वाटर ड्राप नॉच डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

कुछ और भी फोन्स लेंगे साल 2025 में एंट्री

इन फोन्स के अलावा कंपनी Samsung Galaxy M16, Samsung Galaxy S25 Slim भी पेश कर सकती है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने फोल्ड और फ्लिप फोन्स में बढ़ोतरी करेगी, जिसके लिए कंपनी Samsung Galaxy Z Flip 7, Samsung Galaxy Z Fold 7, Samsung Galaxy Z Fold 7 SE भी लॉन्च कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The new year is about to come and even before this, discussions have started about the smartphones coming in the year 2025. Meanwhile, Samsung company has also prepared its entire lineup. In this, smartphones ranging from low budget to high range will be launched next year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X