आपके हाथों में रहेगा पूरा कंट्रोल

बाजार में उपलब्ध स्मार्ट मोबाइल
टीवी पर आपने माइक्रोमैक्स के नए फोन एक्स 235 का प्रचार तो देखा ही होगा अगर नहीं देखा तो हम आपको बता देते है कि क्या खास बात है इस फोन में, माइक्रोमैक्स एक्स 235 एक ऐसा फोन है जिसकी मदद से आप अपने घर की इलेक्ट्रानिक डिवाइसेज जैसे डीवीडी, टीवी, एसी को कंट्रोल कर सकते हैं। फोन में पहले से रिमोट कंट्रोल इनबिल्ड है जो इंफ्रारेड सिग्नल की मदद से इलेक्ट्रानिक एप्लाइसेज को कंट्रोल करेगा।
इंटनेट पर मौजूद इलेक्ट्रानिक एप्लाइसेज कंट्रोल एप्लीकेशन
पी साइलॉक (Psiloc irRemote) आईआर रिमोट- पी साइलॉक एक ऐसी स्मार्ट एप्लीकेशन है जिसे आप अपने सिम्बेइयन एस 60 से लैस मोबाइल में प्रयोग कर ऑडियो और वीडियो इक्यूप्मेंट कंट्रोल कर सकते है। ऑन लाइन इस एप्लीकेशन के दो वर्जन मौजूद है। आईआर रिमोट-1 और टोटल आईआर रिमोट-2। पी साइलॉक के आई आर1 फ्री वर्जन से आप केवल अपने एसी,टीवी और सीडी प्लेयर जैसे डिवाइसेज ही कंट्रोल कर सकेंगे मगर इसके पेड वर्जन से पूरे घर के एप्लाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है।
नोवी रिमोट- विदेशो में प्रयोग की जाने वाली यह एक प्रचलित एप्लीकेशन है जो इंफ्रारेड के द्वारा आपके घर की एप्लीकेशन को कंट्रोल करती है। इसके लिए अपको ढेर सारे डेटाबेस कोड का प्रयोग करना पड़ता है। इसके साथ यह एप्लीकेशन किसी भी सिम्बेइन आपरेटिंग सिस्टम फोन को सपोर्ट नहीं करती है। इस एप्लीकेशन को प्रयोग करने के लिए आपके पास एस 60 या फिर ओएस 7 आपरेटिंग सिस्टम से लैस फोन होना चाहिए। आप चाहें तो ऑन लाइन इस एप्लीकेशन को 9.99 डॉलर अदा कर डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications