हर कोई चाहता था इन फोन को यूज़ करना, आईफोन नहीं है ये!
ये हैं वो फोन जिनका हर कोई था दीवाना।
आज यदि किसी से पूछा जाए कि कौन सा फ़ोन है जो इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जवाब में आपको ज्यादातर आईफोन ही सुनने को मिलेगा। एपल के फोन मार्केट में आते ही तूफ़ान मचा देते हैं। सैंकड़ों लोगों को इन फोन के लॉन्च होने का इंतजार होता है। आईफोन के लिए कई तरह का पागलपन और दीवानगी लोगों में देखी गई है।

बेहद कम ऐसे यूज़र्स हैं जो आईफोन के अलावा किसी अन्य फोन को पसंद करते हैं, और मौका मिलने पर आईफोन को न चुनें। लेकिन कुछ सालों पहले ऐसा नहीं था। यूज़र्स की पसंद कुछ और थी। तब वो दौर इतने स्मार्ट फोन्स का नहीं था।
आज हम बात कर रहे हैं उन्हीं खास स्मार्टफोन की जिन्होंने मार्केट में आते ही सभी को अपना दीवाना बना दिया था। यह फोन न केवल बेहद पसंद किए गए थे बल्कि इन्होंने फोन का मतलब ही बदल दिया था। इसमें नोकिया से लेकर मोटोरोला तक के फोन शामिल हैं।
आइए देखते हैं कौन से फोन हैं इस लिस्ट में शामिल।
#1
Nokia 6600
नोकिया का यह बेहद पॉपुलर फोन रहा है। फोन की दुनिया में इस फोन ने काफी वाह वाही बटोरी, जब ये कैमरे के साथ लॉन्च हुआ।
#2
Moto RAZR
स्टाइल और लुक में शानदार मोटोरोला का यह फोन बेहद उन दिनों हर किसी की पहली पसंद था।
#3
Nokia N-Gage
दिखने में विडियो गेम जैसा दिखने वाला यह नोकिया एन गेज भी कई लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है।
#4
Nokia 3660
यह फोन नोकिया के 3650 का सक्सेसर था, यह उस समय का टॉप सेलिंग फोन था।
#5
Nokia 6230i
अगर आप म्यूजिक के शौक़ीन रहे, तो यह फोन आपकी पहली पसंद बन सकता था। इसे नोकिया के लाउड फोन्स में गिना जाता है।
#6
Nokia 3250
आओ ट्विस्ट करें! जी बिलकुल, इस फ़ोन के कीपैड को आप ट्विस्ट कर कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकते थे।
#7
Motorola PEBL
इस क्यूट छोटू से फोन ने भी कई लोगों का दिल जीता, याद है आपको मोटोरोला का यह फोन?
#8
Panasonic G51
आपकी हथेली से भी छोटा यह फोन एक छोटे से ऐन्टेना के साथ आता था। इसे छोटी से छोटी जेब में फिट किया जा सकता था।
#9
Nokia 3510
उन पहले कलर फोन में से है जो नोकिया ने पेश किए थे।
#10
The First Blackberry
इस फोन के लॉन्च होने के बाद सभी अपने बीबीएम पिन को अपडेट कर रहे थे। इसका इलैबोरेट कीपैड और शानदार डिज़ाइन सभी को पसंद आया था।
#11
Sony Ericsson W595 Walkman Slider Phone
स्टाइल, डिज़ाइन और म्यूजिक, सोनी एरिक्सन के इस फोन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
#12
Sony Ericsson W600i Walkman Phone
म्यूजिक सुनने का तरीका सोनी एरिक्सन के इस फोन ने एकदम बदला दिया था। यह बेहद कमाल था।
#13
Nokia Communicator 9000i
वजन में यह थोड़ा ज्यादा था, लेकिन पहला फोन था जो कैलेंडर और एड्रेस बुक को ऑर्गेनाइज कर सकते थे।
#14
The Nokia N97
नोकिया के इस फोन की खासियत थी कि यह बड़ी स्क्रीन और बड़े कीपैड के साथ आता था।
#15
Nokia N93
अपनी फ्लेक्सिबिलिटी से इस फोन ने सभी को अपना दीवाना बना दिया था।
#16
The Nokia 5310 Xpress Music
इस फोन में म्यूजिक के लिए अलग खास बटन दी गए थे, जो कि इसकी सबसे खास बात थी।


Click it and Unblock the Notifications








