Coolpad Cool M7 लॉन्च, इसमें है आईफोन जैसी खासियत
कूलपेड ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने कूल एम7 का नाम दिया है। इस फोन के डिज़ाइन को देखें तो यह आईफोन 7 प्लस से काफी ज्यादा मिलता है। हाल ही में हमने माइक्रोमैक्स का भी एक स्मार्टफोन कैनवास 1 देखा था जो आईफोन 7 की तरह दिखाई देता है।

आईफोन 7 प्लस और कूल एम 7 के डिज़ाइन में एक ही अंतर है कि इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा नहीं है, बल्कि सिंगल कैमरा है। हालांकि फोन में फ़्लैश लाइट और कैमरे को इस तरह दिया गया है कि लगता है कि यह डूअल कैमरा सेटअप है। डिज़ाइन के अलावा बात करें फोन के कलर वैरिएंट की तो इसमें ब्लैक और ब्लू दो कलर मिल जाएंगे।
डिज़ाइन
कूलपैड कूलएम7 में मेटल यूनीबॉडी दी गई है। इस फोन में सर्कुलर आकार का होम बटन होगा। फोन के एज इसे बेहतर हैंड ग्रिप देते हैं। फोन के रियर पैनल में कैमरा, फ़्लैश और नीचे की ओर कूल लोगो दिया गया है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
कूलपैड के इस नए फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रेसोल्यूशन 1920*1080 है, इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आएगा।
रैम और स्टोरेज
इस स्मार्टफोन की रैम 4 जीबी की है साथ ही फोन में 64 जीबी का स्टोरेज दिया गया है, लेकिन बता दें कि यह नॉन एक्सपैंडेबल इंटरनल स्टोरेज है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन नहीं दिया गया है।
कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर
कूल एम7 में 12एमपी का रियर फेसिंग कैमरा है, इसमें ऑटोफोकस, f/1.8 अपर्चर साइज़, एलईडी फ़्लैश लाइट दी गई है। यह स्मार्टफोन साथ ही 13 एमपी का फिक्स फोकस सेल्फी कैमरा है, इसमें f/2.2 अपर्चर और 79.8 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। फोन के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर है।
कीमत और सेल
Coolpad Cool M7 की कीमत कंपनी ने 2,699 युआन रखी है, जो कि लगभग 26,000 रुपए के एस पास है। यह फोन चाइना में सेल के लिए 26 अगस्त के उपलब्ध होगा, जबकि फोन के लिए प्रे-रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications