लॉन्च हुआ कूलपैड मेगा 2.5डी सेल्फी फोकस्ड स्मार्टफोन, कीमत बेहद कम!
कूलपैड ने अपना नया स्मार्टफोन मेगा 2.5डी लॉन्च कर दिया है। इस बजट स्मार्टफोन में कंपनी ने कई शानदार फीचर्स दिए हैं। इसकी कीमत 6,999 रुपए रखी गई है। ये धमाकेदार स्मार्टफोन आपके पहले फ़्लैश में 24 अगस्त को अमेज़न इंडिया के जरिए आएगा। फोन के लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार शाम 5 से शुरू हो जाएंगे।
चाइनीज़ कंपनी कूलपैड का कहना है कि यह स्मार्टफोन मेक इन इंडिया के तहत लॉन्च किया गया है। सेल्फी फोकस्ड इस स्मार्टफोन खास सेल्फी के शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
कूलपैड मेगा कम कीमत का एक बेहद अच्छा स्मार्टफोन है। इतनी कम कीमत में इसके फीचर जानकर आप हैरान रह जाएंगे।चलिए देखते हैं इस फोन के कुछ खास फीचर्स-
डिस्प्ले
कूलपैड के इस नए स्मार्टफोन मेगा 2.5डी में 5.5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसकी रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। स्मार्टफोन में 2.5डी कर्व ग्लास दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
यह बजट स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसके साथ ही फोन में कंपनी का कूलयूआई 8.0 स्किन atop दिया है।
प्रोसेसर पॉवर
कूलपैड मेगा 2 में 1GHz क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोससर एमटी6735पी SoC चिपसेट के साथ दिया गया है।
बैटरी पॉवर
फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है। जो कि कंपनी के मुताबिक 9 घंटों का टॉक टाइम, 200 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देगा।
कैमरा फीचर
सेल्फी फोकस्ड इस स्मार्टफोन में रियर कैमरा के बराबर ही फ्रंट कैमरा भी दिया है। इसका फ्रंट और रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यानी कि अब जितनी अच्छी आपकी कैमरा फोटो होंगी उतनी ही बेहतर सेल्फीज़ भी होंगी।
स्टोरेज
इस स्मार्टफोन में 3जीबी की दमदार रैम दी गई है। जो कि इस रेंज के स्मार्टफोन के लिए काफी ज्यादा है। इससे स्मार्टफोन की परफॉरमेंस बेहतर होगी। साथ ही फोन में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी भी है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कनेक्टिविटी
कूलपैड मेगा 2.5डी में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








